Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»गर्भवती महिलाओं को 100 की जगह 50 रुपये का खाना
    रांची

    गर्भवती महिलाओं को 100 की जगह 50 रुपये का खाना

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड में जननी के निवाला में बंदरबांट का मामला सामने आया है। राज्य के सरकारी अस्पतालों में सरकारी योजना के अनुसार गर्भवती महिलाओं को भोजन या पौष्टिक आहार नहीं दिया जा रहा है। मां और शिशु दोनों की सेहत ठीक रहे, इसके लिए केंद्र सरकार ने जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम चला रखा है। जेएसएसके के नाम से इस योजना के तहत अस्पतालों में संस्थागत डिलिवरी करानेवाली महिलाओं के लिए सामान्य रोगियों से दोगुनी राशि का भोजन दिया जाता है। झारखंड में इस योजना के तहत विशेष भोजन की जगह सामान्य भोजन देकर हर साल करोड़ों की राशि की बंदरबांट की जा रही है।

    हर वर्ष डेढ़ करोड़ डकार रहे अधिकारी
    इसका प्रमाण सदर अस्पताल, रांची में ही प्रसूता महिलाओं को दिये जा रहे खाने की गुणवत्ता से मिल जाता है। सदर अस्पताल में सीमा देवी ने कहा कि खाना में दाल, चावल और सब्जी है और दाल कम पानी ज्यादा है। सूबे में हर वर्ष तीन लाख के करीब माताओं का प्रसव सरकारी अस्पतालों में होता है। यानी प्रति महिला 50 रुपये के हिसाब से बंदरबांट का आंकड़ा हर वर्ष डेढ़ करोड़ का हो जाता है।
    कुपोषित झारखंड की माताएं और उनके शिशु स्वस्थ रहें, इसके लिए सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने वाली माताओं को ज्यादा प्रोटीनस फूड दिया जाना है। मगर ऐसा नहीं हो रहा है। आम मरीजों की तरह गर्भवती महिलाओं को भी सामान्य चावल-दाल और रोटी सब्जी दी जा रही है। योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को फल, हरी सब्जी, अंडे, दूध और अन्य प्रोटीनयुक्त भोजन दिये जाने का प्रावधान है। इसके लिए केंद्र सरकार राज्य को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में लगभग तीन करोड़ रुपये का प्रावधान करती है, परंतु पिछले कुछ वर्षों से अधिकारियों की मिलीभगत से आधी राशि का सामान्य भोजन देकर करोड़ों की बंदरबाट हो रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरथयात्रा आज, तैयारी पूरी
    Next Article कातिल पिता को हंटरगंज पुलिस ने भेजा जेल
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

    June 5, 2025

    राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

    June 5, 2025

    झारखंड बंद को लेकर समर्थक सड़क पर उतरे, पुलिस अलर्ट

    June 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
    • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    • सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version