Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भारत ने तंजानियाई सेना को उपहार में दिए ‘मेड इन इंडिया’ इन्फैंट्री सिम्युलेटर और बुलेट प्रूफ जैकेट
    Breaking News

    भारत ने तंजानियाई सेना को उपहार में दिए ‘मेड इन इंडिया’ इन्फैंट्री सिम्युलेटर और बुलेट प्रूफ जैकेट

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने दोनों सेनाओं के बीच मित्रता के बंधन को मजबूत करने पर चर्चा की
    – ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति ने द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिए भारतीय सेना की भूमिका को सराहा

    नई दिल्ली। सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने अपनी तीन दिवसीय तंजानिया की यात्रा पर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने और दोनों सेनाओं के बीच मित्रता के बंधन को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज (टीपीडीएफ) को ‘मेड इन इंडिया’ इन्फैंट्री सिम्युलेटर और बुलेट प्रूफ जैकेट भी उपहार में दिए। ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति डॉ. हुसैन अली म्विनी से मुलाकात में सहयोग को और मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय रक्षा गतिविधियों और रास्तों पर चर्चा हुई है।

    सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर 02 अक्टूबर को रवाना हुए थे। तंजानिया पहुंचने पर जनरल मनोज पांडे ने दार-ए-सलाम में राष्ट्रमंडल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ यात्रा की शुरुआत की। जनरल मनोज पांडे को तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज के मुख्यालय में प्रभावशाली गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यात्रा के पहले दिन जनरल मनोज पांडे ने तंजानिया के रक्षा मंत्री डॉ. स्ट्रेगोमेना लॉरेंस टैक्स और टीपीडीएफ के प्रमुख जनरल जैकब जॉन मकुंडा से मुलाकात की।

    भारतीय सेनाध्यक्ष ने तंजानियाई सैन्य अधिकारियों से भारत के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने और दोनों सेनाओं के बीच मित्रता के बंधन को मजबूत करने पर चर्चा की। सीओएएस ने बैठक के दौरान तंजानिया पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज टीपीडीएफ को मेड इन इंडिया इन्फैंट्री सिम्युलेटर और बुलेट प्रूफ जैकेट भी उपहार में दिए। जनरल मनोज पांडे ने यात्रा के दूसरे दिन ‘वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और द्विपक्षीय सहयोग के माध्यम से संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता’ विषय पर तंजानिया के नेशनल डिफेंस कॉलेज में 12वें एनडीसी पाठ्यक्रम और संकाय को संबोधित किया। सीओएएस ने एनडीसी के कमांडेंट मेजर जनरल विल्बर्ट ऑगस्टीन इबुगे से भी मुलाकात करके दोनों सेनाओं के बीच रक्षा गतिविधियों और द्विपक्षीय संबंधों के व्यापक कैनवास पर चर्चा की।

    जनरल मनोज पांडे ने ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति डॉ. हुसैन अली म्विनी से मुलाकात की। इसमें भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय रक्षा गतिविधियों और रास्तों पर चर्चा हुई। ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति ने भारत-तंजानिया मैत्री संबंधों को बढ़ाने में भारतीय सेना की शानदार भूमिका और भविष्य के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदमों को सराहा। ज़ांज़ीबार पहुंचने पर जनरल मनोज पांडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद सीओएएस ने 101वीं ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर एसएच सईदी के साथ बातचीत की। उन्होंने सुरक्षा चुनौतियों, कस्टम मेड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और रक्षा बलों के लिए बुनियादी सुविधाओं सहित कई पहलुओं पर विचार साझा किए।

    यात्रा के आखिरी दिन जनरल मनोज पांडे ने डुलुटी में कमांड एंड स्टाफ कॉलेज (सीएससी) का दौरा किया और सीएससी के कमांडेंट ब्रिगेडियर जनरल एसजे मनकांडे के साथ बातचीत की। जनरल मनोज पांडे ने तंजानिया में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण टीम से भी मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने और भारत-तंजानिया संबंधों को मजबूत करने में टीम की शानदार भूमिका को सराहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्र सरकार के आर्थिक सहयोग से झारखंड होगा नक्सल मुक्त : हेमंत सोरेन
    Next Article महाकुंभ से पहले प्रयागराज के द्वादश माधव मंदिरों का होगा कायाकल्प
    azad sipahi

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version