Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अमेरिका के कोलोराडो के ग्रीन फ्यूनरल होम में 115 शव मिलने से सनसनी, जांच जारी
    Breaking News

    अमेरिका के कोलोराडो के ग्रीन फ्यूनरल होम में 115 शव मिलने से सनसनी, जांच जारी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 7, 2023Updated:October 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कैनन सिटी। अमेरिका के कोलोराडो में एक ग्रीन फ्यूनरल होम में 115 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि शवों के गलत तरीके से रखने की जांच की जा रही है। फ्रेमोंट काउंटी शेरिफ एलन कूपर ने बताया कि जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि क्या यहां कुछ गलत हुआ है या कोई बड़ी लापरवाही की गई है। कोलोराडो के पेनरोज में रिटर्न टू नेचर फ्यूनरल होम में शवों की ‘हरित’ अंत्येष्टि बिना केमिकल व ताबूत के किया जाता है।

    यह जांच फ्यूनरल होम वाली एक इमारत पर केंद्रित है, जहां स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दुर्गंध आने की सूचना दी। पुलिस अधिकारियों को इमारत में बुलाया गया था।

    जब फ्रेमोंट काउंटी शेरिफ कार्यालय के अधिकारी तलाशी वारंट के साथ पहुंचे तो उन्होंने अनुचित तरीके से संग्रहीत अवशेष पाए। अधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनका मानना है कि फिलहाल जनता के स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं है।

    एफबीआई प्रवक्ता विक्की मिगोया ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि कोई अपराध किया गया है या नहीं, यह जांच के अधीन है। कूपर ने कहा कि जांचकर्ता अंतिम संस्कार गृह संचालकों के संपर्क में हैं और वे सहयोग कर रहे हैं। पेनरोज शहर में लगभग 3,000 लोग रहते हैं।

    बता दें कि कोलोराडो कानून के तहत, ग्रीन फ्यूनरल कानूनी है, लेकिन राज्य कोड के लिए आवश्यक है कि 24 घंटे के भीतर दफन नहीं किए गए किसी भी शव को ठीक से रखा जाना जाना चाहिए।

    73 वर्षीय जॉयस पावेटी जिनके घर की छत से अंत्येष्टि स्थल को देखा जा सकता है, उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में सड़ी हुई गंध का अहसास हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने मान लिया था कि कोई जानवर मर गया है।

    रिकॉर्ड के अनुसार, रिटर्न टू नेचर की स्थापना छह साल पहले कोलोराडो स्प्रिंग्स में की गई थी। कंपनी की वेबसाइट की माने तो रिटर्न टू नेचर फ्यूनरल होम बायोडिग्रेडेबल ताबूत, कफन या बिना कुछ डाले शवों को दफनाने की सुविधा प्रदान करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट ने नगर निगम को तीन सप्ताह में कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने का दिया निर्देश
    Next Article नवाज शरीफ ने लंदन में कहा- अब पाकिस्तान लौट जाऊंगा, सहयोग के लिए शुक्रिया
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version