Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»नीतीश कुमार NDA में आ जाएं, बिहार का भला होगा: रामविलास पासवान
    राजनीति

    नीतीश कुमार NDA में आ जाएं, बिहार का भला होगा: रामविलास पासवान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 24, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना: केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के नीतीश कुमार के फैसले को सही कदम बताते हुए कहा कि नीतीश जितना जल्दी हो सके महागठबंधन से नाता तोड़कर NDA में आ जाएं, इससे बिहार का भला होगा। दिल्ली से शनिवार को पटना पहुंचे पासवान ने कहा, ‘राष्ट्रपति चुनाव में कोविंद जी के समर्थन का नीतीश कुमार ने जो निर्णय लिया, उसका हम स्वागत करते हैं। उनसे आग्रह करते हैं जल्दी से NDA में आ जाएं। उनके आने से NDA भी मजबूत होगा और वे भी मजबूत होंगे तथा बिहार का भी भला हो जाएगा।’

    उन्होंने हालांकि इस दौरान नीतीश को दो नाव पर सवारी नहीं करने की नसीहत भी दे डाली। पासवान ने कहा कि नीतीश महागठबंधन में असहज महसूस कर रहे हैं। हाल के दिनों में ऐसे कई मौके आए हैं, जब उनकी असहजता सामने आई है। विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को लेकर नीतीश द्वारा दिए गए बयान का समर्थन करते हुए दलित नेता ने कहा कि उन्होंने सही ही कहा है कि विपक्षी दलों ने जानबूझकर ‘बिहार की बेटी’ मीरा कुमार को हराने के लिए खड़ा किया है।

    उन्होंने कहा, ‘यह सभी लोग जानते हैं कि NDA उम्मीदवार की जीत तय है। RJD के सत्ता में रहने से आज बिहार भ्रष्टाचारमय हो गया है, अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। ऐसे में नीतीश के NDA में आते ही बिहार में भ्रष्टाचार पर अंकुश लग जाएगा और अपराध की घटनाओं में कमी आ जाएगी।’ वैसे, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष पासवान ने यह भी कहा कि राजग में आना और नहीं आना नीतीश को ही तय करना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़, 2 जवान शहीद, 5 घायल
    Next Article छात्रों ने कार्यालय में ताला जड़ा तिथि बढ़ाये जाने पर हुए शांत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

    June 7, 2025

    राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

    June 5, 2025

    युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

    June 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
    • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
    • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version