Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पांच राज्यों में बज गया चुनावी बिगुल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होंगे चुनाव
    देश

    पांच राज्यों में बज गया चुनावी बिगुल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में होंगे चुनाव

    adminBy adminOctober 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -7 से 30 नंवबर के बीच मतदान, नतीजे 3 दिसंबर को
    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया। चुनाव आयोग ने सोमवार को मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। इन राज्यों में चुनावी प्रक्रिया 27 दिन चलेगी। सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। फिर 23 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जायेंगे। सभी पांच राज्यों में एक साथ 3 दिसंबर को रिजल्ट आयेंगे। मध्यप्रदेश में अभी भाजपा सत्ता में है, तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। तेलंगाना में केसीआर की पार्टी बीआरएस की, तो वहीं मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट सत्ता में है।
    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस में बताया कि इन राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष, 7.8 करोड़ महिला मतदाता हैं। इस बार 60.2 लाख नये मतदाता है, जो पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। 15.39 लाख मतदाता ऐसे हैं, जो 18 साल पूरे करने जा रहे हैं और जिनकी एडवांस एप्लिकेशन प्राप्त हो चुकी हैं।

    चुनाव में खास, एक नजर में:
    -पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों के लिए 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाये गये हैं।
    -17734 मॉडल बूथ, 621 पोलिंग बूथों को दिव्यांग कर्मचारी मैनेज करेंगे।
    -8192 पोलिंग बूथों पर महिलाएं कमान संभालेंगी।
    -1.01 लाख पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी।
    -आदिवासियों के स्पेशल बूथ होंगे। 2 किलोमीटर के अंदर पोलिंग बूथ होंगे।
    -सी विजिल ऐप से चुनावी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। लोग ऐप के जरिये शिकायत कर सकेंगे।

    मध्यप्रदेश: 230 सदस्यीय विधानसभा
    -मतदान 17 नवंबर
    -अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी
    -नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर
    -नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर
    -नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 2 नवंबर
    -कुल 5.6 करोड़ मतदाता
    —–
    राजस्थान: 200 सदस्यी विधानसभा
    -मतदान 23 नवंबर
    -चुनाव की अधिसूचना 30 अक्टूबर को जारी होगी
    -6 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे
    -7 नवंबर को नामांकन की जांच होगी
    -नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 9 नवंबर
    – कुल 5.25 करोड़ मतदाता

    छत्तीसगढ़ : 90 सदस्यी विधानसभा
    -मतदान 7 और 17 नवंबर
    -पहले चरण लिए 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी
    -20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे
    -नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्तूबर को की जायेगी।
    -23 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
    – दूसरे चरण के लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी
    -30 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे
    – 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी
    -2 नवंबर तक नामांकन पत्र वापस लिये जा सकेंगे
    -कुल 2.03 करोड़ मतदाता

    तेलंगाना: 119 सदस्यीय विधानसभा
    -3 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी
    -10 नवंबर तक नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे
    -नामांकन पत्रों की जांच 13 नवंबर को
    -15 नवंबर तक नामांकन वापसी
    -30 नवंबर को मतदान
    -कुल 3.17 करोड़ मतदाता

    मिजोरम: 40 सदस्यीय विधानसभा
    -7 नवंबर को मतदान
    -13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की होगी
    -20 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किये जा सकेंगे
    -नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर
    -23 अक्टूबर नामांकन पत्र वापसी
    -कुल 8.52 लाख मतदाता

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने छत्तीसगढ़, राजस्थान और मप्र के उम्मीदवारों की सूची जारी की
    Next Article जहां-जहां कांग्रेस की सरकार, वहां होगी जातीय जनगणना: राहुल गांधी
    admin

      Related Posts

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025

      प्रधानमंत्री ने त्रिपुरा विस अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन के निधन पर शोक जताया

      December 26, 2025

      भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Exploration Approfondie Betify Casino Performances Offertes
      • Notice Technique Betify Casino Capacités Essentielles
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version