Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मप्रः जनाक्रोश रैली के समापन पर राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना
    Breaking News

    मप्रः जनाक्रोश रैली के समापन पर राहुल गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शहडोल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को मप्र के एक दिवसीय प्रवास पर शहडोल के ब्यौहारी पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश रैली के समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि आडवाणी जी ने अपनी किताब में लिखा था कि भाजपा की सच्ची लैबोरेट्री, सच्चा कारखाना गुजरात नहीं, मध्य प्रदेश में है। हिंदुस्तान की किसी और प्रदेश में मरे हुए लोगों का इलाज नहीं होता, यहां ऐसा होता है।

    उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पैसा चोरी किया जाता है। महाकाल कॉरिडोर में शिवजी से चोरी की जाती है। बच्चों के स्कूल यूनिफॉर्म उनके मिड डे मील का पैसा चोरी की जाती है। यहां 18 साल में 18000 किसानों ने आत्महत्या की है। राहुल गांधी ने जनसभा में जातीय जनगणना कराने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो मप्र में पहला काम जातीय जनगणना कराने का होगा।

    इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव मध्य प्रदेश के युवाओं का भविष्य तय करेगा। मध्य प्रदेश की तस्वीर सामने रखें। सोच समझकर मत के अधिकार का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि मैंने कौन सी गलती की, प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। शहडोल जिले में 18000 किसानों का कर्ज माफ किया। यह पहली किस्त में था, दूसरा किस्त का काम चालू हो रहा था। यहां 100 यूनिट 100 रुपये बिजली दी, कौन सा गुनाह किया।

    दरअसल, कांग्रेस ने प्रदेश में 21 सितंबर से जन आक्रोश यात्राओं की शुरुआत की थी, जो 30 विधानसभा क्षेत्रों में घूमते हुए शहडोल के ब्यौहारी पहुंची है। इस जन आक्रोश यात्रा का मंगलवार को समापन हुआ। राहुल गांधी यहां समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। शहडोल से पहले राहुल गांधी विमान द्वारा सतना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ पड़ा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईओआरए मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने श्रीलंका जाएंगे विदेश मंत्री
    Next Article महात्मा गांधी ने जहाँ से शुरू की थी वकालत, दक्षिण अफ्रीका में वहीं लगी उनकी प्रतिमा
    azad sipahi

      Related Posts

      हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान

      August 2, 2025

      तेजस्वी के मतदाता सूची से नाम काटने के आरोप का चुनाव आयोग ने किया खंडन

      August 2, 2025

      दो दिवसीय मारवाड़ी युवा मंच का निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 10 अगस्त से

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version