Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»आईएमएफ ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.3 फीसदी किया
    बिजनेस

    आईएमएफ ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.3 फीसदी किया

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में इजाफा किया है। आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2023-24 की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर अनुमान को मामूली रूप से 0.2 फीसदी बढ़ाकर 6.3 फीसदी कर दिया है।

    आईएमएफ ने मंगलवार को जारी ‘विश्व आर्थिक परिदृश्य’ में चालू वित्त वर्ष 2023-24 और वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया। आईएमएफ ने अप्रैल-जून के दौरान उम्मीद से अधिक मजबूत खपत के चलते ऐसा किया है। इस तरह आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने पूर्वानुमान में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

    हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वैश्विक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर तीन फीसदी कर दिया है। साथ ही चीन की वृद्धि दर के अनुमान को 2023 के लिए 0.2 फीसदी और 2024 के लिए 0.3 फीसदी घटाकर क्रमशः पांच फीसदी और 4.2 फीसदी कर दिया है। इस तरह चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन से अधिक रहने का अनुमान है।

    उल्लेखनीय है कि आईएमएफ ने इससे पहले जुलाई में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.1 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने जीडीपी वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसभी सरकारी संस्थानों में नियमित रूप से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करें: नीतीश कुमार
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 138 अंक गिरा, निफ्टी 25,850 से नीचे

      November 13, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

      November 10, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात
      • झारखंड स्थापना दिवस: मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना
      • जनजाति समाज के सम्मान और विकास के लिए संकल्पित है भाजपा : नवीन
      • दिल्ली विस्फोट मामलाः कश्मीर में 13 ठिकानों पर सीआईके की छापेमारी जारी
      • अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version