Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसा : मृतकों को दस लाख एवं घायलों को मिला 50 हजार मुआवजा
    Breaking News

    नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसा : मृतकों को दस लाख एवं घायलों को मिला 50 हजार मुआवजा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कामाख्या के लिए खुली स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को बरौनी जंक्शन पर दिया गया नाश्ता एवं चिकित्सा की सुविधा

    पटना/बेगूसराय। पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के समीप बीते रात आनंद विहार टर्मिनल से कामाख्या जा रही 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे युद्ध स्तर पर कार्रवाई में जुटी हुई है।

    पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश एवं दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक जयंत कुमार चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। दुर्घटना के जांच के लिए बनी टीम भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है। दिल्ली और कोलकाता से आए रेलवे के वरीय अधिकारी जांच रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेंगे।

    मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई। चार यात्री गंभीर रूप से घायल तथा 26 यात्री साधारण रूप से घायल हुए हैं। रेल प्रशासन द्वारा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृत यात्रियों के परिजनों को दस-दस लाख रूपये की अनुग्रह राशि दे दी गई है।

    इसके साथ ही दुर्घटना में घायल यात्रियों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह राशि के रूप में दी गई है। सभी यात्रियों को घटनास्थल से गंतव्य तक की यात्रा के लिए विशेष प्रबंध के तहत रघुनाथपुर से एक स्पेशल ट्रेन खोला गया। ट्रेन के बरौनी स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को खान-पान एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी गई है।

    अन्य स्टेशनों पर भी इस स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेल प्रशासन एक्टिव है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन आदि के सहयोग से सभी घायलों को रघुनाथपुर, आरा, बक्सर एवं पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    उन्होंने बताया कि रेलखंड पर परिचालन शुरू कराने का कार्य प्रगति पर है। दुर्घटना के संबंध में सूचना मुहैया कराने के लिए विभिन्न स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर खोले गए हैं। जहां सभी प्रकार की सूचना और जानकारी दी जा रही है दुर्घटना की जांच रेलवे के ईस्टर्न सर्किल कोलकाता के संरक्षा आयुक्त द्वारा किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसनातन कभी खत्म नहीं होता और यह मनुष्य में आत्मा के रूप में रहता है:  भागवत
    Next Article खालिस्तानी आतंकियों को आश्रय देने वाले व्यक्ति को कनाडा ने दिया प्रवेश
    azad sipahi

      Related Posts

      केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, दो पालकी मजदूरों की मौत, तीन घायल

      June 18, 2025

      विमान दुर्घटना में जीवित बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास अस्पताल से डिस्चार्ज, भाई की अर्थी को कंधा देते बिलख पड़े

      June 18, 2025

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version