Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को दी सम्मान राशि
    Breaking News

    मुख्यमंत्री ने पदक विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को दी सम्मान राशि

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 12, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय एवं ओलम्पिक खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के बीच सम्मान राशि का वितरण किया। समारोह का आयोजन गुरुवार को रांची स्थित हरिवंश राय टाना भगत इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेलगांव में हुआ।

    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिस प्रकार से यह स्टेडियम सजा है, जिस तरह से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ी और प्रशिक्षक मौजूद हैं, जिस उद्देश्य के लिए यह परिसर और स्टेडियम बना है, आज का यह समारोह इस परिसर और स्टेडियम का वास्तविक शोभा बढ़ा रहा है।

    उनकी परिकल्पना है कि इस तरह का आयोजन यहां लगातार होता रहे, ताकि इसका संदेश सिर्फ झारखंड ही नहीं पूरी दुनिया में गूंजे। हमारी सरकार इसी परिकल्पना के साथ आगे बढ़ रही है कि आने वाले दिनों में देश का कोई भी खेल बिना झारखंड के खिलाड़ियों के पूरा न हो। हर खेल में हमारे झारखंड के युवा खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया में देश और राज्य का नाम रोशन करें।

    खिलाड़ियों के प्रयास को हम यूं ही जाया नहीं होने देंगे

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झारखंड के खिलाड़ी उत्साहित होकर खेल के प्रति अपने आप को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। आप सभी खिलाड़ियों के इस प्रयास को हम यूं ही जाया नहीं होने देंगे।आपके हुनर को तराशने और एक बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने की हर कोशिश हमारी सरकार करेगी। मैं स्वयं खेल के प्रति अपनी पैनी नजर बनाए रखता हूं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में जो जो कार्य पिछले 20 वर्षों में नहीं हो पाया, जो गाड़ी बिल्कुल थम सी गई थी। हमारे खिलाड़ियों को समझ में नहीं आता था कि खेलते हुए हमारा भविष्य क्या होगा? खिलाड़ियों की ऐसी सभी चिन्ताओं को हमारी सरकार ने दूर करने का ईमानदार प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों से अपील किया कि आप चिंता न करें, आप खेल की दिशा में आगे बढ़े। आपके भविष्य की चिन्ता हमारी सरकार करेगी। आपका पूरा जीवन कैसे सुरक्षित हो, इसकी पूरी गारंटी के साथ आपको आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं उनके प्रशिक्षकों को भी आगे बढ़ाने का कार्य राज्य सरकार करेगी।

    अब सम्मान राशि के रूप में कम से कम 50 हजार देने का प्रावधान

    हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों को सिर्फ मेडल जीतने के लिए तैयार नहीं करेंगे, बल्कि झारखंड में खेल का एक वट वृक्ष तैयार करने के उद्देश्य से कार्य करेंगे। आने वाले समय में इस राज्य में खिलाड़ियों की नर्सरी वास्तविक रूप से सार्थक करने का प्रयास किया जाएगा। हमारी सरकार इस कार्य की ओर अग्रसर भी है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए खेल विभाग ने पंचायत, प्रखंड, जिला, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कोशिश शुरू कर दी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 खिलाड़ियों को सरकार ने सीधी नियुक्ति दी है, बात यहीं खत्म नहीं होगा। खिलाड़ियों की आगे भी नियुक्तियां होती रहेंगी। झारखंड के खिलाड़ियों ने जो हुनर दिखाया उसका लोहा मानना होगा। उन्होंने अपने ताकत के बल पर अपना स्थान बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व में बहुत ही कम राशि खिलाड़ियों को बतौर सम्मान राशि वितरित की जाती थी, जो न्याय संगत नहीं था। कोई भी नकद पुरस्कार 50 हजार से कम न हो, यह हमारी सरकार ने तय किया है। अब कोई भी पुरस्कार 50 हजार से कम का नहीं है और इसकी अधिकतम सीमा पांच करोड़ रुपये तक सरकार ने की है।

    उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल संस्कृति को और मजबूत करने के लिए “सिदो-कान्हो युवा खेल क्लब” शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक क्लब को प्रतिवर्ष 25,000 रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे क्षेत्र जो नक्सल प्रभावित हैं, वहां भी युवाओं को खेल से जोड़ कर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से सहाय योजना की शुरुआत हमारी सरकार ने की है। पिछले वर्ष लगभग 75 हजार खिलाड़ियों ने सहाय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस वर्ष हम इसका दायरा पांच जिला से बढ़ा कर सात जिला करने वाले हैं।

    झारखंड करेगा एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 की मेजबानी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए देश के अंदर बेहतर कोचिंग दिलाने का कार्य राज्य सरकार करेगी। देश में पहली बार हॉकी इण्डिया एवं राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी- 2023 का आयोजन 27 अक्टूबर से पांच नवम्बर के बीच होगा। इसमें एशिया के 06 देशों की टीमें भाग लेंगी। झारखंड की बेटियां भी इस टूर्नामेंट में खेलेंगी। यह पहला मौका है जब इतने बड़े प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड में किया जा रहा है

    मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग ने जोहार खिलाड़ी पोर्टल की शुरुआत भी की है। यह पोर्टल देश का पहला ऐसा पोर्टल है, जहां खेल और खिलाड़ियों का डेटा एकत्रित कर उन्हें हर सम्भव मदद किया जाएगा। इस पोर्टल में खिलाड़ी और प्रशिक्षकों का पूर्ण विवरण होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article23 साल बाद भी झारखंड का नहीं हुआ अपेक्षित विकास: विधानसभा अध्यक्ष
    Next Article मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र में डेंगू से हुई हैं सर्वाधिक मौतें : बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते दिखे एमएस धोनी, सामने आया ‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज

      November 19, 2026

      झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का किया निरीक्षण

      November 19, 2026

      वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि, अभयारण्यों में रहने वालों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान: हेमंत सोरेन

      November 19, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाते दिखे एमएस धोनी, सामने आया ‘कैप्टन कूल’ का नया अंदाज
      • झारखंड स्थापना दिवस समारोह की तैयारी तेज, पूजा सिंघल ने बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम का किया निरीक्षण
      • वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोपरि, अभयारण्यों में रहने वालों की सुविधाओं का भी रखें ध्यान: हेमंत सोरेन
      • CBI की पंचकूला में बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रिश्वत लेते CGST का सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार; मांगे थे 50 लाख
      • इतिहास के पन्नों में 20 नवंबर: पॉली उमरीगर ने रचा था इतिहास, भारत के लिए जड़ा पहला दोहरा शतक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version