Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हर साल 50 लाख की हेराफेरी, कार्रवाई के नाम पर वसूली करते हैं बीईईओ: डा. मेहता
    Breaking News

    हर साल 50 लाख की हेराफेरी, कार्रवाई के नाम पर वसूली करते हैं बीईईओ: डा. मेहता

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 12, 2023Updated:October 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीईईओ और बीआरसी के रात्रि प्रहरी के खिलाफ विधायक ने खोला मोर्चा

    पलामू। पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने तरहसी-मनातू के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) परमेश्वर साहू और बीआरसी में अवैध रूप से कब्जा जमाए रात्रि प्रहरी आफताब आलम पर कई आरोप लगाए हैं। विधायक ने कहा है कि आफताब आलम मनातू का रात्रि प्रहरी है, लेकिन तरहसी बीआरसी में मालिक बनकर काम करता है। हर साल 50 लाख की हेराफेरी करता है और कार्रवाई के नाम पर बीईईओ सिर्फ वसूली करते हैं।

    विधायक ने आरोप लगाया है कि तरहसी-मनातू प्रखंड क्षेत्र के 75 प्रतिशत विद्यालयों में एमडीएम का राशन, विद्यालय प्रबंधन समिति की सामग्री, रंग रोगन की सामग्री, खेलकूद की सामग्री, पोशाक की खरीद, बेंच डेस्क, टीएलएम के सामान, कस्तूरबा मनातू एवं अन्य कस्तूरबा विद्यालय में सभी प्रकार के सामानों की आपूर्ति तरहसी बीआरसी के रात्रि प्रहरी आफताब के माध्यम से एमएस निशा ट्रेड्स द्वारा की जाी है, जिसमें रात्रि प्रहरी आफताब और अत्ताउल्लाह अंसारी एमएस निशा ट्रेड्स व अन्य नाम से विद्यालय को गलत बिल भाउचार तैयार कर निशा ट्रेड्स के खाते में भेजा जाता है। कमीशन 30 प्रतिशत वसूला जाता है। 10 प्रतिशत बीईईओ, 10 प्रतिशत रात्रि प्रहरी आफताब आलम व 10 प्रतिशत अत्ताउल्लाह अंसारी बंटवारा करते हैं।

    विधायक ने आरोप लगाया है कि शिक्षा विभाग के द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए हर साल परिवहन की व्यवस्था की जाती है, लेकिन पैसे को बचाने के लिए बीईईओ समेत बीआरसी के भ्रष्ट अधिकारी दिव्यांगों को भी नहीं बक्स रहे हैं। उन्हें भी अपने साधन से आने को मजबूर किया जाता है। विधायक ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खेलो झारखंड में विद्यालय से बच्चों को प्रखंड एवं जिला तक ले जाने के लिए परिवहन और ड्रेस की व्यवस्था करनी थी, मगर इस फंड को बचाकर पैसे का बंदरबांट कर लिया गया है।

    विधायक ने कहा कि बीईईओ के संरक्षण में तरहसी-मनातू प्रखंड के कई स्कूलों में सरकारी शिक्षक होने के बावजूद पारा शिक्षक प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य कर रहे हैं। करमाही, अपटी, बेटा पत्थल, चुनका, जोलपुर, भीतडीहा समेत कई विद्यालय में सरकारी शिक्षक कार्यरत हैं, मगर बीईईओ परमेश्वर साहू ने कमीशन को लेकर सरकारी शिक्षक को प्रभार दिलाने की जगह पारा शिक्षक प्रभार संभाल रखे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्पीकर कोर्ट में विधायक कमलेश सिंह दलबदल मामले में अधूरी रही सुनवाई
    Next Article सनातन कभी खत्म नहीं होता और यह मनुष्य में आत्मा के रूप में रहता है:  भागवत
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version