Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ऑपरेशन अजय की जय, इजरायल से 274 भारतीयों को लेकर चौथी फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची
    Breaking News

    ऑपरेशन अजय की जय, इजरायल से 274 भारतीयों को लेकर चौथी फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। तनावग्रस्त इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए केंद्र सरकार के ऑपरेशन अजय के तहत आज सुबह चौथी फ्लाइट नई दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट से 274 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी हुई है। इससे पहले शनिवार को इजरायल से 197 भारतीय नागरिकों का तीसरा दल विशेष उड़ान से रवाना हुआ था।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों की सुविधा के लिए ऑपरेशन अजय के तहत विशेष उड़ानें 12 अक्टूबर से शुरू की हैं। फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के इजराइल के शहरों पर किए गए भीषण हवाई हमलों के बाद तनाव पैदा हो गया है।

    विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक्स हैंडल पर चौथी फ्लाइट के नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने की खुशखबरी साझा की है। इजरायल से पहली विशेष उड़ान गुरुवार को 212 लोगों को लेकर रवाना हुई थी। 235 भारतीय नागरिकों के दूसरे दल ने शुक्रवार देररात उड़ान भरी थी। यह सभी भारतीय नागरिक स्वदेश पहुंच चुके हैं। इजरायल में नर्स, छात्रों, आईटी पेशेवरों और हीरा व्यापारियों समेत करीब 18,000 भारतीय नागरिक रहते हैं। सात अक्टूबर को गाजा पट्टी से हमास आतंकवादियों के इजरायल पर हुए अभूतपूर्व आक्रमण के बाद भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ऑपरेशन अजय शुरू किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर ऊर्जा विभाग ने जारी की गाइडलाइन
    Next Article शारदीय नवरात्रि आज से, घटस्थापना के साथ विराजेंगी मां आदिशक्ति
    azad sipahi

      Related Posts

      पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग

      June 23, 2025

      पहलगाम के आतंकियों को शरण देने वाले दो व्यक्ति एनआईए के हत्थे चढ़े

      June 22, 2025

      मुर्शिदाबाद में ट्रैक्टर ने डंपर को मारी टक्कर, पांच की मौत, 14 घायल

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • जमीनी विवाद में मारपीट, महिला की हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version