Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»बड़कागांव में वनकर्मियों ने 10 बालू ट्रैक्टरों से साढे तीन लाख वसूले
    झारखंड

    बड़कागांव में वनकर्मियों ने 10 बालू ट्रैक्टरों से साढे तीन लाख वसूले

    adminBy adminOctober 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -नगद के अलावा फोन पे से भी ली गयी वसूली की रकम
    -प्रभारी वनपाल और सिपाही पर लगा वसूली का आरोप
    आजाद सिपाही संवाददाता
    बड़कागांव। इलाके में बालू की ढुलाई कर रहे 10 ट्रैक्टरों से साढ़े तीन लाख रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। घटना पिछले मंगलवार की बतायी जाती है। उस समय एनजीटी द्वारा बालू खनन पर लगायी गयी रोक जारी थी। वसूली का आरोप प्रभारी वनपाल और एक सिपाही पर लगाया गया है। सबसे दिलचस्प यह है कि उन्होंने नगद के साथ फोन पे के माध्यम से भी रकम की वसूली की।
    जानकारी के अनुसार पिछले मंगलवार को देर रात दो बजे के करीब प्रभारी वनपाल संतु कुमार और सिपाही संजय कुमार यादव ने बादम-कुंडील मार्ग की मोतरा घाटी में राजहर के पास छलटवा में बालू से लदे 10 ट्रैक्टरों को पकड़ा। इसके बाद उनसे 35 हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर की दर से साढ़े तीन लाख रुपये की वसूली की गयी। बाद में सभी ट्रैक्टरों को छोड़ दिया गया।

    कैसे हुई रकम की वसूली
    वन कर्मियों द्वारा पकड़े गये ट्रैक्टरों में से एक के चालक ने बताया कि सभी ट्रैक्टर 10 अक्टूबर को रात करीब ढाई बजे बालू लोड कर बादम मोतरा घाटी के रास्ते हजारीबाग के लिए निकले। रजहर के पास छलटवा में तैनात वन विभाग की टीम ने सभी को रोक लिया और रेंज आॅफिस ले जाने लगे। इसके बाद ट्रैक्टर मालिकों को बुलाया गया। उनसे मामला खत्म करने के बदले 50-50 हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर की मांग की गयी। सौदेबाजी कर रकम 35 हजार रुपये प्रति ट्रैक्टर तय हुई। मालिकों ने इस रकम का कुछ हिस्सा नगद और कुछ फोन पे नंबर 70702150 64 के माध्यम से भुगतान कर दिया। यह नंबर सिपाही संजय ने दिया था। नंबर किसी अंकित सिंह का है। रकम मिलने के बाद सभी ट्रैक्टरों को छोड़ दिया गया।
    जानकारी के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम से पहले बड़कागांव के प्रभारी वनपाल संतु कुमार और सिपाही संजय कुमार यादव राजहर के पास पहाड़ पर विजय सिंह के घर पर मिले। वहां से वे लोग बाइक और स्कॉर्पियो से छलटवा के पास पहुंचे और ट्रैक्टरों का इंतजार करते रहे। अंतत: देर रात सभी ट्रैक्टर पकड़े गये।

    क्या कहते हैं अधिकारी
    प्रभारी फॉरेस्टर ने इस बारे में कहा कि इलाका उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है। इसलिए उन्हें कोई जानकारी नहीं है। रेंजर कमलेश कुमार सिंह से संपर्क नहीं हो सका। डीएफओ शबा आलम ने पहले तो मामले की जानकारी से इनकार किया। फिर उन्होंने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसीएफ अविनाश कुमार परमार ने बताया कि कुछ दिन पहले कोयला लदी 10 बैलगाड़ी और 10 बाइक को जब्त किया गया था। उस कार्रवाई के बदले में अब वन कर्मियों के खिलाफ आरोप लगाये जा रहे हैं। इसके बावजूद आरोपों की जांच की जायेगी और दोषी पाये जाने पर कर्मियों को निलंबित किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसलमान खान की फिल्म ‘टाइगर-3’ का ट्रेलर रिलीज, 12 नवंबर को होगी रिलीज
    Next Article झारखंड खेल विभाग चैंपियन एथलीटों से सात जिलों में कोच के तौर पर सेवाएं लेगा
    admin

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version