Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रक्षा मंत्री ने किया देश के पहले ‘भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव’ का उद्घाटन
    Breaking News

    रक्षा मंत्री ने किया देश के पहले ‘भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव’ का उद्घाटन

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – राजनाथ सिंह ने सैन्य क्षेत्र में प्राचीन रणनीतिक कौशल दिखाने के लिए लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट उद्भव’
    – महोत्सव में सैन्य बैंड प्रदर्शन के माध्यम से किया जायेगा देश की सैन्य संस्कृति का भव्य प्रदर्शन

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को नई दिल्ली के मानेकशा सेंटर में पहले ‘भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव’ का उद्घाटन किया। उन्होंने सैन्य क्षेत्र में प्राचीन रणनीतिक कौशल के माध्यम से स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ लॉन्च किया। इस मौके पर लगाई गई सैन्य प्रदर्शनी का भी रक्षा मंत्री ने निरीक्षण किया। राजनाथ सिंह का कहना है कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम देश के युवाओं को प्रेरित करेगा।

    रक्षा मंत्री ने पहले सैन्य विरासत महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद कहा कि इस दो दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य बातचीत, कला, नृत्य के माध्यम से सदियों से विकसित भारत की समृद्ध सैन्य संस्कृति और विरासत का जश्न मनाना है। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने देश के प्राचीन रणनीतिक कौशल की खोज और समकालीन सैन्य क्षेत्र में एकीकरण के माध्यम से स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए भारतीय सेना और यूनाइटेड सर्विस इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ भी लॉन्च किया।

    इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में देश की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों की बेजोड़ बहादुरी और भूमिका रही है, जिसका इस ‘भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव’ में प्रदर्शन देश के युवाओं को प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि इससे वे भारतीय सेना और उनके वीरतापूर्ण कार्यों के बारे में और अधिक जानने के लिए उत्साहित होंगे। इस मौके पर थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के अध्यक्ष, चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू और नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह मौजूद थे।

    क्या है सैन्य विरासत महोत्सव
    सदियों पुराने गौरवशाली सैन्य इतिहास और रणनीतिक संस्कृति के बावजूद लोग इसके विभिन्न पहलुओं से काफी हद तक अनजान हैं। यह महोत्सव 21वीं सदी में सैन्य इतिहास और विरासत के साथ सार्वजनिक जुड़ाव स्थापित करना चाहता है। इसका उद्देश्य भारतीय सैन्य संस्कृति, परंपराओं और इतिहास के अध्ययन को बढ़ावा देने के साथ ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूत करना है। महोत्सव में सैन्य बैंड प्रदर्शन के माध्यम से सैन्य संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें आर्मी सिम्फनी बैंड की प्रस्तुति, ब्रास बैंड प्रदर्शन और एक सांस्कृतिक पर्व शाम शामिल है। देश के लंबे और शानदार सैन्य इतिहास का जश्न मनाने के लिए संस्कृति मंत्रालय के भारतीय विरासत संस्थान के सहयोग से एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

    क्या है प्रोजेक्ट उद्भव
    ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ स्वदेशी रणनीतिक विकास के केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है। यह पहल एक रणनीतिक शब्दावली और वैचारिक ढांचे को बुनने के लिए डिज़ाइन की गई है, जो भारत की दार्शनिक और सांस्कृतिक विरासत में गहराई से अंतर्निहित है। यह प्रोजेक्टमजबूत, प्रगतिशील और भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना को एक मंच उपलब्ध कराता है, जो न केवल देश की ऐतिहासिक सैन्य दूरदर्शिता से मेल खाती है, बल्कि समकालीन युद्ध और कूटनीति का भी समर्थन करता है। यह परियोजना भारत के रणनीतिक विचार, सैन्य इतिहास के समृद्ध, विविध और खोए हुए खजानों की खोज करने के लिए गहन अनुसंधान, चर्चा, अध्ययन की एक श्रृंखला का संकेत देती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडेविड वार्नर ने वनडे में अपनी सफलता का श्रेय आईपीएल को दिया
    Next Article बिहार के नालंदा में बड़ा ट्रेन हादसा टला, एक ही ट्रैक पर आईं दो ट्रेनें
    azad sipahi

      Related Posts

      मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

      May 16, 2025

      भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई

      May 15, 2025

      पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
      • अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव
      • मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया
      • काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज
      • अमेरिकी प्रशासन को ट्रंप-पुतिन मुलाकात जल्द होने की उम्मीद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version