Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अल्लाह पर सब कुछ छोड़कर चार साल बाद पाकिस्तान लौटे नवाज शरीफ
    Breaking News

    अल्लाह पर सब कुछ छोड़कर चार साल बाद पाकिस्तान लौटे नवाज शरीफ

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ चार साल बाद लंदन से शनिवार दोपहर को अपने देश लौट आए। पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रमुख नवाज शरीफ के स्वागत के लिए इस्लामाबाद एयरपोर्ट पर पूर्व विधि मंत्री आजम तरार समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। पीएमएल-(एन) के वरिष्ठ नेता इशाक डार के मुताबिक नवाज शरीफ आज ही इस्लामाबाद से लाहौर जाएंगे और शाम 05 बजे मीनार-ए-पाकिस्तान पर पार्टी की एक जनसभा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। इशाक डार के मुताबिक नवाज शरीफ लंदन से दुबई होते हुए इस्लामाबाद पहुंचे हैं।

    नवाज ऐसे समय में पाकिस्तान लौटे हैं जब देश में आम चुनाव की घोषणा कर दी गई है। पाकिस्तान में अगले साल जनवरी के अंतिम सप्ताह तक चुनावी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। फिलहाल पाकिस्तान के प्रशासनिक कामकाज की कमान कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में अनवार-उल-हक काकड़ संभाल रहे हैं। पाकिस्तान के लिए उड़ान भरने से पहले दुबई एयरपोर्ट पर नवाज ने पत्रकारों से कहा कि वो अल्लाह पर सब कुछ छोड़कर पाकिस्तान जा रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश के हालात 2017 की तुलना में कहीं अधिक बिगड़ गए हैं। हमारा देश आगे बढ़ने के बजाय पीछे चला गया है।

    उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद नवाज को वर्ष 2018 में कोर्ट ने चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिया था। जेल में बंद नवाज को वर्ष 2019 में तबीयत बिगड़ने के बाद कोर्ट ने इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी। इसके बाद वह लंदन में रहकर अपना इलाज करा रहे थे और गिरफ्तारी के डर से पाकिस्तान नहीं लौटे थे। तीन दिन पहले ही इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने नवाज शरीफ की वतन वापसी का रास्ता साफ किया था। हाई कोर्ट ने नवाज को भ्रष्टाचार के दोनों ही मामलों में सुरक्षात्मक जमानत दे दी। यानी अब उनको जेल नहीं भेजा जाएगा। कोर्ट से राहत मिलने के बाद वो करीब चार साल बाद अपने वतन वापस आए हैं।

    73 वर्षीय नवाज पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। पाकिस्तान की राजनीति में उनके परिवार की अच्छी दखल है। नवाज और उनके छोटे भाई शहबाज शरीफ दोनों प्रधानमंत्री रह चुके हैं। दोनों ही भाई पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री भी रहे हैं। वर्ष 1990 में नवाज पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 1997 और 2013 में क्रमशः दूसरी और तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने गए। पाकिस्तान में उनकी गैरमौजूदगी में पार्टी की कमान उनकी बेटी मरियम नवाज और भाई शहबाज संभाल रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के नालंदा में बड़ा ट्रेन हादसा टला, एक ही ट्रैक पर आईं दो ट्रेनें
    Next Article पाकिस्तान में मसूद अजहर का करीबी आतंकवादी दाऊद मलिक मारा गया
    azad sipahi

      Related Posts

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025

      मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया

      May 16, 2025

      काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version