Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»1993 मुंबई धमाका: दोषी मुस्तफा दोसा की मौत, सीने में की थी दर्द की शिकायत
    Top Story

    1993 मुंबई धमाका: दोषी मुस्तफा दोसा की मौत, सीने में की थी दर्द की शिकायत

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 28, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई में वर्ष 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के दोषी मुस्तफा दोसा की बुधवार को जेजे अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कुछ घंटों पहले ही उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के डीन टीपी लहाने ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से दोपहर ढाई बजे दोसा की मौत हो गई।

    सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले के दूसरे चरण में 60 वर्षीय दोसा को पांच अन्य आरोपियों के साथ दोषी करार दिया गया था। उसे आज तड़के तीन बजे अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती करवाया गया था। वह डॉन दाउद इब्राहिम का करीबी सहयोगी था। धमाकों के दोषियों के लिए सजा की अवधि पर बहस के दौरान सीबीआई ने दोसा के लिए मौत की सजा मांगी थी और कहा था कि फांसी पर चढ़ाए गए दोषी याकूब मेमन के मुकाबले धमाकों में उसकी भूमिका और ज्यादा गंभीर थी।

    सीबीआई ने कहा कि साजिश के पीछे जिन लोगों का दिमाग था उनमें से एक दोसा था। अपराध के पीछे उसका सबसे बड़ा हाथ था। लहाने ने बताया कि दोसा को सीने में दर्द, अनियंत्रित उच्च रक्तचाप, मधुमेह और संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती करवाया गया था। अदालत ने 16 जून को दोसा और प्रत्यपर्ति करके लाए गए गैंगस्टर अबू सलेम समेत पांच आरोपियों को दोषी ठहराया था। इन्हें हत्या, साजिश और अब खत्म कर दिए गए टाडा कानून की धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया था। जबकि छठे आरोपी रियाज सिद्दकी को केवल टाडा के तहत दोषी बताया गया था। 12 मार्च 1993 को हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में 257 लोगों की मौत हो गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleINDvWI: तीसरे वनडे में विंडीज में शामिल होंगे दो नए चेहरे, विराट हुए सतर्क
    Next Article रेलवे ने टिकट कैंसिल करने वालों से भरा खजाना, वसूले 14 अरब
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात

    May 28, 2025

    कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी

    May 28, 2025

    राज्य में 15 जिलों के पुलिस कप्तान तो बदले, लेकिन पुलिस प्रमुख की नियुक्ति कब होगी ? : बाबूलाल

    May 28, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
    • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
    • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
    • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
    • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version