Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चीन ने विरोध दर्ज कराया, भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने को कहा
    Top Story

    चीन ने विरोध दर्ज कराया, भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने को कहा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJune 28, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजिंग: चीन ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत से शिकायत की है कि उसके सैनिकों ने अवैध रूप से चीनी सीमा में प्रवेश किया है, साथ ही यह संकेत दिया कि जबतक सैनिकों को वापस नहीं बुलाया जाता, मानसरोवर यात्रा पुन: शुरू नहीं होगी।

    47 भारतीय तीर्थयात्रियों की मानसरोवर यात्रा रोकने का कारण बीजिंग ने भारतीय तथा चीनी सैनिकों का कथित तौर पर सिक्किम में सीमा पर आमने-सामने आना बताया है।

    बीजिंग ने यह भी कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा का भविष्य नई दिल्ली पर निर्भर करता है।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, हमने बीजिंग में इसपर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है और नई दिल्ली हमारे औपचारिक विरोध पर विस्तार से प्रकाश डालेगा।

    लु ने कहा, अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने को लेकर हमारा रुख स्पष्ट है और हमें उम्मीद है कि भारतीय पक्ष इस दिशा में चीन के साथ मिलकर काम करेगा और चीनी सीमा में दाखिल हुए भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए फौरन कदम उठाएगा।

    भारतीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, चीनी सैनिक भारतीय सीमा के भीतर दाखिल हुए और उन्होंने दो बंकरों को तबाह कर दिया। बीजिंग ने आरोपों से इनकार किया है।

    पहले जारी एक बयान में चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा, सिक्किम में चीन-भारत सीमा को 1890 के चीन-ब्रिटिश समझौते द्वारा निर्धारित किया गया था। भारत की आजादी के बाद भारत सरकार ने कई बार लिखित में इसकी पुष्टि की और स्वीकार किया कि दोनों पक्षों के बीच सीमा को लेकर कोई आपत्ति नहीं है।

    बयान के मुताबिक, चीनी पक्ष ने सिक्किम में चीन-भारत सीमा पर शांति व सौहार्द्र बरकरार रखने को लेकर भारतीय पक्ष से सीमा समझौते का आदर करने, चीन की क्षेत्रीय संप्रभुता का आदर करने, सीमा अधिकारियों को फौरन वापस बुलाने तथा मामले की पूरी तरह जांच करने को कहा।

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तिब्बत में इंतजार कर रहे भारतीय तीर्थयात्रियों के बारे में पूछे जाने पर लु ने कहा कि यह भारत पर निर्भर करता है कि वह मामले से किस प्रकार निपटता है।

    उन्होंने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि भारतीय पक्ष इस बात से स्पष्ट है कि भारतीय तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए चीन ने लंबे समय तक अथक प्रयास किए हैं।

    प्रवक्ता ने कहा, लेकिन हाल में हमारे निर्माण कार्य को बाधित करने के लिए भारतीय सीमा प्रहरियों ने चीनी सीमा का अतिक्रमण किया, इसलिए हमें सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक कार्रवाई करनी पड़ी है।

    उन्होंने कहा, हमें चीनी र्दे से होते हुए भारतीय तीर्थयात्रियों की यात्रा रोकनी पड़ी, ताकि भारत आगे की कार्रवाई करे, जिसपर हम निर्भर हैं। हमें सुरक्षा हालात में सुधार के लिए कार्रवाई करनी है।

    भारतीय तथा चीनी सैनिक सिक्किम में सीमा पर आमने-सामने आ गए हैं और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उनकी सीमाओं का अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है।

    इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप चीन ने भारतीय तीर्थयात्रियों की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रोक लगा दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्लिपकार्ट दे रहा Lenovo के इस शानदार स्मार्टफोन पर भारी छूट.
    Next Article सल्लू-शाहरुख फिर साथ-साथः किंग खान की फिल्म में ‘दबंग’ खान को मिलेगा ये रोल!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

    June 5, 2025

    लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

    June 5, 2025

    संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

    June 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
    • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
    • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
    • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
    • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version