Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गहलोत – कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपये
    Breaking News

    गहलोत – कांग्रेस सत्ता में आई तो महिलाओं को हर साल मिलेंगे 10 हजार रुपये

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – एक करोड़ पांच लाख परिवारों को 500 रुपये में दिया जाएगा गैस सिलेंडर

    झुंझुनूं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को झुंझुनूं जिले के चिड़ावा तहसील स्थित अरडावता गांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में महिलाओं के लिए दो बड़ी घोषणाएं की। गहलोत ने बड़ा चुनावी वादा करते हुए कहा कि दोबारा कांग्रेस की सरकार आई, तो राजस्थान में हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही 500 रुपये में एक करोड़ पांच लाख परिवारों को सिलेंडर दिया जाएगा। अभी सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में सिलेंडर मिल रहा है।

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को झुंझुनूं के दौरे पर चिड़ावा तहसील के अरडावता गांव स्थित इंदिरा गांधी बालिका निकेतन मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस के दिवंगत नेता शीशराम ओला की मूर्ति का अनावरण किया। जनसभा में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास कोई विजन नहीं है। पब्लिक सेक्टर कंपनियों से रोजगार पैदा होते थे, लेकिन उन्हें इस सरकार ने अपने बड़े उद्योगपति दोस्तों को बेच दिया।

    जनसभा में प्रियंका ने कहा कि चुनाव आते हैं तो नेता आते हैं और भाषण देकर जाते हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि सारे नेता एक ही भाषण देते हैं। हम उनको दोष देते हैं, वो हमको दोष देते हैं। इससे अच्छा है कि एक ही मंच पर डिबेट रख ली जाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की बातें खोखली हैं। वे महिला आरक्षण की बात करते हैं। सबसे पहले पंचायतों में महिला आरक्षण कांग्रेस ने दिया। इन्होंने कानून लाए, लेकिन आरक्षण कब मिलेगा, इसका कुछ पता नहीं है। कांग्रेस ने ओपीएस का वादा किया, लेकिन भाजपा इस पर राजी नहीं है। इन्होंने 16 हजार करोड़ रुपये के दो हवाई जहाज अपने लिए खरीद लिए। संसद की नई बिल्डिंग बना ली, जिसकी जरूरत नहीं थी, लेकिन कर्मचारियों को देने के लिए इनके पास पैसा नहीं है।

    प्रियंका गांधी की सभा में भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल हुए। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा ने मंच पर पहुंचकर कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके अलावा किशनगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके विकास चौधरी भी कांग्रेस में शामिल हुए। धौलपुर से विधायक शोभारानी कुशवाह ने भी कांग्रेस जॉइन की। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने के बाद भाजपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम सुल्तान जोहोर कप के लिए कुआलालंपुर रवाना
    Next Article कैबिनेट : रबी सीजन में जारी रहेगी उर्वरकों पर सब्सिडी, 22 हजार करोड़ का होगा अतिरिक्त व्यय
    azad sipahi

      Related Posts

      भाजयुमो ने “नशा मुक्त रांची” थीम पर मैराथन दौड़ का किया आयोजन

      September 21, 2025

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025

      कुड़मी समाज ने 75 साल किया संघर्ष, अब चाहिए परिणाम : सीपी चौधरी

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीपीएल 2025: ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने पांचवीं बार जीता खिताब, गयाना को 3 विकेट से हराया
      • एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया, सुपर-4 में 6 विकेट से दी मात
      • ‘जॉली एलएलबी 3’ ने वीकेंड में कमाए 50 करोड़, जनता के दिल में उतरी फिल्म…
      • दिल्ली में यूपीएससी छात्रों के लिए झारखंड सरकार बनाएगी छात्रावास : मंत्री चमरा लिंडा
      • जीएसटी की नई दरें प्रभावी, सभी को बड़ी राहत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version