Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गाजा में संघर्ष विराम पर नहीं बनी सहमति
    Breaking News

    गाजा में संघर्ष विराम पर नहीं बनी सहमति

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में अमेरिकी प्रस्ताव पर रूस-चीन का वीटो

    वाशिंगटन। गाजा के मुद्दे पर बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की बैठक में संघर्षविराम को लेकर आम सहमति नहीं बनी है। इस मुद्दे पर अमेरिका और रूस की तरफ से दो अलग-अलग प्रस्ताव दिए गए लेकिन दोनों खारिज हो गए। रूस-चीन ने अमेरिकी प्रस्ताव के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल किया। रूसी प्रस्ताव को मंजूरी के लिए पर्याप्त मत नहीं मिले, अगर ऐसा होता तो अमेरिका भी इसके खिलाफ वीटो का इस्तेमाल करता।

    दरअसल, गाजा में इजराइल के पलटवार को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में दोनों पक्षों की अलग-अलग राय थी। सुरक्षा परिषद् में अमेरिका की तरफ से जो प्रस्ताव दिया गया उसमें मानवीय विराम की अपील की गई थी, युद्ध विराम की नहीं। प्रस्ताव में इजराइल और गाजा हिंसा के लिए हमास को दोषी ठहराने पर विचार करने को कहा गया था।

    प्रस्ताव के पक्ष में अमेरिका, ब्रिटेन, स्विटजरलैंड, फ्रांस, इक्वाडोर, गैबॉन, घाना, जापान, माल्टा और अल्बानिया ने मतदान किया। ब्राजील एवं मोजाम्बिक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

    गाजा में युद्धविराम का आह्वान करने वाले रूस के प्रस्ताव के पक्ष में चार मत पड़े जिनमें रूस और चीन शामिल हैं। अमेरिका एवं ब्रिटेन ने रूस के प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया। जबकि नौ सदस्य अनुपस्थित रहे।

    संयुक्त राष्ट्र में रूस के राजदूत वासिली नेबेंज्या ने अमेरिका पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के फैसलों को रोकने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युद्धविराम का आह्वान नहीं करने पर अमेरिकी प्रस्ताव की निंदा की।

    जबकि संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत गिलाड एर्दान ने अमेरिकी की तरफ से लाए गए प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि यह प्रस्ताव क्रूर आतंकियों की निंदा करता है और सदस्य देशों को आतंक के खिलाफ खुद के बचाव का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश में इस तरह का नरसंहार होता तो वे इजराइल के मुकाबले अधिक ताकत से इसका सामना करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article अमेरिकाः अंधाधुंध फायरिंग में 22 लोगों की जान गई, 50 से अधिक लोग घायल
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version