Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड के सरकारी स्कूलों के क्लास एक से आठ तक की बदलेगी किताबें
    Breaking News

    झारखंड के सरकारी स्कूलों के क्लास एक से आठ तक की बदलेगी किताबें

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के सरकारी स्कूलों के क्लास एक से आठ की किताबें अगले साल से बदल जाएंगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 से बच्चों को नई किताबें मिलेंगी। नई किताबों में कई बदलाव किये जा रहे हैं।कई नए चैप्टर भी जोड़े जाएंगे। एनसीईआरटी की अंग्रेजी में छपी किताबों (अंग्रेजी को छोड़कर) का हिंदी में अनुवाद करके बच्चों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि बच्चे हिंदी में पढ़ाई कर आसानी से विषय के बारे में समझ विकसित कर सकें।

    स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार ने बताया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। पाठ्यक्रम निर्माण और किताबों के अनुवाद का काम शुरू हो गया है।

    क्लास एक से आठ तक की किताबों का डिजाइन और निर्माण जेसीआईआरटी के द्वारा कराया जाता है। हर साल एक से आठ तक की 42 किताबें प्रकाशित की जाती हैं। इन सभी किताबों में इस बार कुछ न कुछ संशोधन किया जाएगा। जेसीआईआरटी नये सत्र (2024-25) के लिए छपने वाली किताबों की प्रिंटिंग और पेपर की गुणवत्ता में भी सुधार करेगा।

    नए सत्र से आने वाली किताबों में जोड़े जाने वाले नये चैप्टरों से छात्रों को कई नई जानकारी मिलेगी। बच्चों को स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और कृषि जैसे कई क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। साथ ही किताबों में पहले से हाथ से बनाई गई पेंटिंग वाले चित्रों को हटाकर डिजिटल इलस्ट्रेशन से बने चित्रों को लगाया जाएगा।

    नई किताबों में जोड़े जाएंगे ये नये चैप्टर

    झारखंड का इतिहास

    झारखंड की कला-संस्कृति

    हेल्थ और वेलनेस

    सड़क सुरक्षा

    जल संरक्षण

    ऊर्जा संरक्षण

    कृषि

    लैंगिक समानता

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में हथियार के साथ तीन गिरफ्तार
    Next Article संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 5 से 7 नवंबर तक भुज में
    azad sipahi

      Related Posts

      बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद

      July 29, 2025

      बैद्यनाथ धाम में अबतक 33.11 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 29, 2025

      दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हुई सक्रिय

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version