Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में बड़ी गिरावट

    adminBy adminOctober 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – सेंसेक्स 64,000 और निफ्टी 19,000 अंक से नीचे पहुंचे
    नई दिल्ली, । घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार छठे कारोबारी दिन दबाव की स्थिति बनी हुई है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक में भी गिरावट बढ़ती चली गई। इस दबाव के कारण सेंसेक्स 64 हजार अंक के स्तर से और निफ्टी 19 हजार अंक के स्तर से भी नीचे आ गए। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.02 प्रतिशत और निफ्टी 1.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी और आईटीसी के शेयर 0.87 प्रतिशत से लेकर 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, अडाणी एंटरप्राइजेज और बजाज फाइनेंस के शेयर 2.58 प्रतिशत से लेकर 2.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,024 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 156 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,868 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 3 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 27 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 3 शेयर हरे निशान में और 47 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

    बीएसई में आज के कारोबार की शुरुआत भारी दबाव के साथ हुई। इस दबाव की वजह से 28 जून के बाद आज पहली बार सेंसेक्स 64 हजार अंक के स्तर से नीचे गिर कर खुला। इस सूचकांक ने आज 247.90 अंक टूट कर 63,774.15 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक लगातार गिरता चला गया। हालांकि खरीदारों ने कई बार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की। इसके बावजूद इस सूचकांक की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो सका। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 656.06 अंक की कमजोरी के साथ 63,393 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह एनएसई का निफ्टी आज 94.90 अंक की गिरावट के साथ 19,027.25 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बनने की वजह से इस सूचकांक में भी तेज गिरावट आई। इस गिरावट के कारण निफ्टी 28 जून के बाद पहली बार 19 हजार अंक के स्तर से नीचे आ गया। इस दौरान बाजार को संभालने की कोशिश कर रहे खरीदारों की कोई भी पहल कारोबार के पहले 1 घंटे में सफल होती नजर नहीं आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 207.75 अंक टूट कर 18,914.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 118.85 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63,930.21 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 89.60 अंक यानी 0.47 प्रतिशत गिर कर 19,032.55 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 522.82 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 64,049.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 159.60 अंक यानी 0.83 प्रतिशत लुढ़क कर 19,122.15 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री सुक्खू की बिगड़ी तबीयत, आईजीएमसी में कराया गया भर्ती
    Next Article आईएसएल: अपने अच्छे प्रदर्शन को जीत में तब्दील करना चाहते हैं नॉर्थईस्ट यूनाइटेड और जमशेदपुर
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version