Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा- रूस-यूक्रेन संघर्ष से मिला ‘आत्मनिर्भर’ होने का सबक
    Breaking News

    सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा- रूस-यूक्रेन संघर्ष से मिला ‘आत्मनिर्भर’ होने का सबक

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर स्थिति स्थिर, सशस्त्र बलों को सक्रिय रहने की जरूरत
    – चीन, पाकिस्तान की ओर इशारा- सीमाओं पर भूमि युद्ध का प्रमुख कारण बनी रहेगी

    नई दिल्ली। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने गुरुवार को कहा कि हम दुनिया में अभूतपूर्व बदलाव देख रहे हैं। हम वैश्विक मामलों में राष्ट्रीय हित की केंद्रीयता भी देख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्व बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच हुए संघर्ष से भारतीय सेना ने खुद को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने का महत्वपूर्ण सबक लिया है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर सेना प्रमुख ने कहा कि सीमा पर स्थिति स्थिर बनी हुई है। विभिन्न राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सशस्त्र बलों को सक्रिय रहने की जरूरत है।

    जनरल पांडे आज राष्ट्रीय राजधानी के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में ‘चाणक्य रक्षा संवाद’ के पूर्व एक कार्यक्रम के संवाद सत्र में क्षेत्रीय शांति, कूटनीति और सेना की तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने चीन और पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि भूमि युद्ध का प्रमुख कारण बनी रहेगी, जहां आपने सीमाओं पर विवाद किया है। पिछला साल चुनौतीपूर्ण, लेकिन संतोषजनक रहा है। पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के मद्देनजर उन्होंने कहा कि सीमा पर स्थिति स्थिर बनी हुई है। हमने आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों से उसी तरह निपटा है, जिस तरह हमें उनसे निपटना चाहिए था।

    सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्व बढ़ रहा है। इसलिए ‘आत्मनिर्भर’ होना रूस-यूक्रेन संघर्ष से मिले महत्वपूर्ण सबक में से एक है। रूस-यूक्रेन संघर्ष से यह भी सीखने को मिला है कि विजय चिह्नों को भूमि क्षेत्र में परिभाषित करना होगा। इसका मतलब यह नहीं है कि जो एकीकरण या संयुक्तता हमें हासिल करनी चाहिए वह महत्वपूर्ण नहीं है, लेकिन मेरे विचार में भूमि क्षेत्र अधिक महत्वपूर्ण होने जा रहा है।

    सेना के आधुनिकीकरण मुद्दे पर जनरल पांडे ने कहा कि डेटा और नई तकनीक युद्ध के नए इंजन हैं, आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी संकेत क्षमता विकास कार्यक्रम के केंद्र में हैं। हम नई प्रौद्योगिकी के प्रसार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमने 45 विशिष्ट प्रौद्योगिकियों की पहचान की है, जिनका हमें पालन करने की आवश्यकता है। हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के लिए दर्शन को परिभाषित किया है। सेना समग्र सुधार प्रक्रिया के रूप में सुरक्षा बल के पुनर्गठन, प्रौद्योगिक समावेशन, मौजूदा संरचनाओं में सुधार, समन्वय और मानव संसाधन प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। रोबोटिक्स के क्षेत्र में हम मानव और मानव रहित संयोजन पर विचार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री कल करेंगे भारत मंडपम में भारतीय मोबाइल कांग्रेस-2023 के 7वें संस्करण का उद्घाटन
    Next Article एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 12 स्कॉर्पियो पायलट एवं स्कॉर्ट ड्यूटी में रहेंगे तैनात
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version