Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार छुपाने के लिए खेल रहे हैं आदिवासी कार्ड: बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार छुपाने के लिए खेल रहे हैं आदिवासी कार्ड: बाबूलाल मरांडी

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 27, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    महिलाओं को 33% आरक्षण दुनिया के किसी देश ने नहीं किया, मोदी जी ने कर दिखाया

    इचागढ़ । संकल्प यात्रा के अंतिम चरण में आज इचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की संकल्प सभा हुई। जनसभा मेंभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

    जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी गाँव गरीबों की चिंता करते हैं। केंद्र सरकार गाँव, गरीब, किसान, मजदूर और महिला के लिये समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीबी को करीब से देखा है। माँ बहनों की कठिनाइयों को देखा है इसलिए प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने माँ बहनों को ध्यान में रखकर सबसे पहले इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण पैसे व शहर वालों के लिए किया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक गरीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र से भेजे गये एक रुपया लाभूक तक पहुँचते पहुँचते 15 पैसा रह जाता है बाकी पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में जब कल कारखाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया। किसानों के खाते में सीधे पैसे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी गरीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाजारी करवा रहे हैं। अनाजों की चोरी करवाने वाले मुख्यमंत्री को हटाना है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी गरीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने गैस कनेक्शन के साथ साथ गैस पर सब्सिडी भी दिया। जबकि 75 लाख बहनों को नया कनेक्शन देने की तैयारी चल रही है। जबकि कांग्रेस शासन में शहर वालों को ही मिलता था। आज गाँव गाँव तक गैस पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ऐसी व्यवस्था खड़ी कर दी है जिससे खाद की कमी नहीं रह रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध करवाया जबकि घोषणावीर हेमंत ने एक लाख अतिरिक्त तो क्या मोदी जी द्वारा भेजे जा रहे पैसों का भी बंदरबाँट कर दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने का कार्य मोदी जी ल्ली किया है। दुनिया के किसी देश में ऐसी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां नारियों कि पूजा होती है वहाँ भगवान विराजते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया। इसके तहत 13 हजार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफन भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। हमलोगों को मोदी जी की चिंता करना है।

    उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन कांग्रेस के गोद में बैठकर झारखंड आंदोलन करते रहे किंतु कांग्रेस ने अलग राज्य के सपने को साकार नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी ने अलग राज्य झारखंड की सौगात दी। साथ ही गाँव गाँव तक सड़क नदी नालियों पर पुल पुलिया बनाने व गाँव गाँव तक बिजली की व्यवस्था दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बने पुल पुलिया और सड़कों का रिपेयरिंग भी हेमंत सरकार नहीं करवा पा रही है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में शुरू हुए विकास कार्यों और योजनाओं को हेमंत सोरेन ने बंद करवा दिया। किसानों के हित में कई कार्य हुए जिसे हेमंत सोरेन ने बंद करवा दिया। हेमंत ने कहा रोजगार नहीं तो भत्ता किंतु रोजगार के वादे भूल गए। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार में पंचायत सेवक कि बहाली प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी उन्हें बहाल नहीं कर पायी हेमंत सरकार। युवाओं को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि शिक्षक बहाली में बहाली ज्यादा हेमंत सोरेन के होर्डिंग पोस्टर लगाए गए। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में आयुष्मान योजना का भी खस्ता हाल है। भाजपा की सरकार बनी तो घर घर जाकर अधिकारी आयुष्मान कार्ड बनायेंगे। हर घर नल जल योजना भी दम तोड़ रहा है। भाजपा की सरकार बनी तो विस्थापितों की समस्या भी समाप्त किया जायेगा।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में कानून का डर समाप्त हो गया है जबकि आम जनता खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं। प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण, दुष्कर्म हो रहा है। अपराधी बेखौफ हैं। आम आदमी डरा हुआ है। प्रत्येक दिन पाँच से ज्यादा हत्या और दुष्कर्म की घटना से झारखंड भयभीत है। उन्होंने कहा कि अंचल ब्लॉक और जिÞला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था इतनी लचर है कि पिछले छ: महीने में 23 व्यापारियों की हत्या हुई है जिनमें से 9 व्यापारियों ने पुलिस से सुरक्षा की माँग किया था बावजूद सुरक्षा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सुरक्षा माँगने के बावजूद नहीं मिलना सरकार के नीतियों पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। लापरवाह अधिकारी पर कार्रवाई होना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले में जाँच नहीं हुआ तो भाजपा सरकार बनने पर जाँच कराएगी और जिÞम्मेवार व्यक्ति के खिलाफ करवाई होगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार बालू, कोयला, पत्थर, जमीन लूटने वाले, भ्रष्ट अधिकारियों, दलालों, बिचौलियों को सुरक्षा मुहैया करवा रही है जबकि व्यापारियों की हत्या हो रही है। व्यापारी मारे जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करण भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। हेमंत सोरेन भ्रष्ट अधिकारियों को बचाने में लगे हैं। ईडी ने दर्जनों बार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एफआइआर को लिखा किंतु हेमंत ने फाइल को दबा रखा है। उन्होंने कहा कि ईडी के कार्रवाई पर हेमंत सोरेन आदिवासी कार्ड खेलते हैं जबकि पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश, छवि रंजन कोई आदिवासी नहीं हैं। श्री सोरेन भ्रष्टाचार छुपाने के लिए आदिवासी कार्ड खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमे पता था कि कुछ लोग झारखंड को लूटने का कार्य करेंगे उनके लिये ही होटवार जेल बनवाया था। हेमंत के लिए होटवार सबसे सही जगह है। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार महाजनों से लड़ते लड़ते खुद महाजन हो गये। संथाल से लेकर राँची तक सबसे ज्यादा जमीन सोरेन परिवार का ही है। यह जमीन आदिवासी समाज से ही लूटकर सोरेन परिवार ने रखा है। उन्होंने कहा कि जो परिवार और पैसे के लिये रणनीति करते हैं उनसे झारखंड का कभी भला नहीं हो सकता है। हेमंत सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ खड़ी है। ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने जब से कहा है न खाएँगे न खाने देंगे इससे विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि जो गाँव गरीब किसान, महिला की चिंता करते हैं हमे उनकी चिंता करना है। हम सब को संकल्प लेकर जाना है फिर से 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के सभी एरिया बोर्ड की बिलिंग एजेंसी हटायी जायेंगी
    Next Article राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव को राहत, अब ईडी के समक्ष 30 को होगी पेशी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version