Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए सरकार कटिबद्ध : एकनाथ शिंदे
    Breaking News

    मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए सरकार कटिबद्ध : एकनाथ शिंदे

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई,। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि सरकार मराठा समाज को आरक्षण देने के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर मराठा समाज को आरक्षण देकर रहेंगे। मराठा समाज के लोग सरकार पर पूरा भरोसा रखें।

    मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलनकारियों के विरोध से बचने के लिए मुख्यमंत्री शिंदे शनिवार देर रात को कोल्हापुर जिले के कनेरी मठ में सिरवाचल पशुपालन केंद्र का उद्धाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने पत्रकारों से कहा कि सरकार मराठा समुदाय को न्याय देगी। मराठा समाज सरकार के प्रयास को समझने का प्रयास करे और युवकों को आक्रामक न होने दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह मनोज जरांगे पाटिल के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं, जो मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जालना जिले में फिर से भूख हड़ताल पर हैं।

    मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मराठा समाज को पहले दिया गया आरक्षण सुप्रीम कोर्ट में टिक नहीं पाया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बताई गई त्रुटियों को दूर करने का काम अभी चल रहा है। मराठा समाज पिछड़ा हुआ है। कुनबी दस्तावेज जारी करने के लिए नियुक्त न्यायमूर्ति शिंदे समिति बहुत अच्छा काम कर रही है। अब तक आठ से दस हजार पुराने रिकार्ड खोजे जा चुके हैं। हैदराबाद जाकर भी रिकार्ड की जांच की जा रही है। इस सारे काम में थोड़ा समय लगेगा। इसके चलते मराठा समाज को धैर्य रखना चाहिए। युवाओं को आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठाना चाहिए और जारांगे पाटिल ने भी अपील की है कि मामले को तूल नहीं देना चाहिए।

    मुख्यमंत्री के कोल्हापुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने काफी सतर्कता बरती। एयरपोर्ट से कनेरी मठ तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। यहां तक कि सुरक्षा में तैनात कई पुलिस अधिकारियों को भी पता नहीं था कि कौन आ रहा है, लेकिन देर रात मठ में एकनाथ शिंदे के पहुंचने की खबर मिलते ही मराठा समाज आक्रामक हो गया और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने सभी आंदोलनकारियों को पकड़कर राजाराम पुलिस स्टेशन में बिठा दिया। रविवार को तड़के तीन बजे के करीब जब मुख्यमंत्री कोल्हापुर से मुंबई के लिए रवाना हुए उसके बाद सभी मराठा आंदोलनकारियों को छोड़ा गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशांता, धूमल और जयराम सहित भाजपा नेताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात
    Next Article संकल्प यात्रा की ऐतिहासिक सफलता से झामुमो हताश और निराश : प्रदीप वर्मा
    azad sipahi

      Related Posts

      भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

      September 11, 2025

      “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी

      September 11, 2025

      नेपाल के रसुआ जेल से अंडरवर्ल्ड डॉन उदय सेठ्ठी फरार, भारत में छिपने की आशंका

      September 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले – युवाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता
      • भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने मोहन भागवत को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
      • बिना हथियार ड्यूटी पर तैनात IRB जवान, DGP ने जताई कड़ी नाराजगी
      • “पड़ोसी प्रथम” नीति में मॉरीशस पहला स्तंभ : पीएम मोदी
      • दिल्ली में EPFO के क्षेत्रीय आयुक्त रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version