Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड यूनिट का ”जासूस” मेजर बर्खास्त
    देश

    सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड यूनिट का ”जासूस” मेजर बर्खास्त

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले सेना के एक मेजर को बर्खास्त कर दिया है। स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड (एसएफसी) यूनिट में तैनात मेजर के खिलाफ मार्च, 2022 से जांच चल रही थी। इसी जासूसी मामले में एक कर्नल और ब्रिगेडियर समेत चार वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

    बर्खास्त किए गए मेजर पर आरोप है कि उसने उत्तर भारत में एसएफसी यूनिट में तैनाती के दौरान अपने मोबाइल में ”पटियाला पेग” नाम से व्हाट्स ऐप ग्रुप बनाया और इसी के माध्यम से एक पाकिस्तानी एजेंट को महत्वपूर्ण डेटा लीक किया। सेना के एक एलटी कर्नल, ब्रिगेडियर और दो अन्य शीर्ष अधिकारी भी इसी व्हाट्स ऐप ग्रुप का हिस्सा थे। इसीलिए उन्हें 2022 में ही निलंबित कर दिया गया था। पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में रहने के आरोप में एसएफसी यूनिट में तैनात भारतीय सेना के मेजर के खिलाफ तभी से जांच की जा रही थी।

    भारतीय सेना की स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड ही देश के परमाणु हथियारों का प्रबंधन करती है, इसलिए 2022 से जांच के दायरे में आए मेजर के जरिए भारत के परमाणु कार्यक्रम के भी लीक होने का खतरा था। मेजर पर सैन्य नियमों के विपरीत अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में गुप्त दस्तावेज रखने का आरोप था। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौते से संबंधित मामलों की जांच के लिए अधिकारियों का एक बोर्ड बनाया गया था। जांच में पता चला कि मेजर ने अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर गुप्त दस्तावेज की एक प्रति रखी थी। साथ ही वह सोशल मीडिया चैट के जरिए एक पाकिस्तानी खुफिया संचालक के भी संपर्क में था।

    राष्ट्रपति ने सेना अधिनियम, 1950 की धारा 18, संविधान के अनुच्छेद 310 के साथ पठित और इस संबंध में सक्षम अन्य सभी शक्तियों द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश दिया कि मेजर की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया जाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल ने दी हरियाणा दिवस की बधाई
    Next Article भारत-बांग्लादेश संबंधों का नया अध्याय, प्रधानमंत्री मोदी और हसीना ने 3 परियोजनाओं का किया उद्घाटन
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version