Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, निवेशकों को 1.24 लाख करोड़ की चपत
    Breaking News

    शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, निवेशकों को 1.24 लाख करोड़ की चपत

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 1, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बिकवाली के दबाव में निफ्टी 19 हजार के स्तर से नीचे फिसला

    नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ कारोबार का अंत किया। दोपहर 2 बजे के करीब हुई तेज बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक आज के सबसे निचले स्तर के करीब पहुंचकर बंद हुए। दिन भर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत और निफ्टी 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

    घरेलू शेयर बाजार में आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। पहले घंटे के कारोबार में खरीदारों ने जोर लगाकर कुछ देर के लिए सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों को हरे निशान में पहुंचाया, लेकिन इसके बाद बिकवाली के जबरदस्त दबाव के कारण दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार करते रहे। आज दिन भर के कारोबार के दौरान आईटी, मेटल और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली होती रही।

    इसी तरह एनर्जी, ऑटोमोबाइल और एफएमसीजी इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, पीएसयू बैंक, रियल्टी और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में भी आज बिकवाली का दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.35 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.10 प्रतिशत टूट कर आज के कारोबार का अंत किया।

    आज बाजार में आई गिरावट के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों के करीब सवा लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 310.21 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 311.45 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.24 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

    आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 3,783 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,643 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,002 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 138 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के सपाट स्तर पर बंद हुए। एनएसई में आज 2,112 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 812 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में और 1,300 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 6 शेयर बढ़त के साथ और 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 45.06 अंक की कमजोरी के साथ 63,829.87 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसके कारण ये सूचकांक कुछ देर के लिए हरे निशान में 63,896.05 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार पर बिकवाली का चौतरफा दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक लगातार लाल निशान में गिर कर ही कारोबार करता रहा। दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद सेंसेक्स 283.60 अंक की कमजोरी के साथ 63,591.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 15.55 अंक की गिरावट के साथ 19,064.05 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में हुई खरीदारी के सपोर्ट से कुछ देर के लिए ये सूचकांक उछल कर 19,096.05 अंक तक पहुंचा। इसके बाद बिकवाली का दबाव बनने के कारण इस सूचकांक ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक 105.90 अंक टूट कर 18,973.70 अंक तक पहुंच गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी 90.45 अंक की गिरावट के साथ 18,989.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    पूरे दिन हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मास्युटिकल्स 2.54 प्रतिशत, बीपीसीएल 2.19 प्रतिशत, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 0.70 प्रतिशत, बजाज ऑटो 0.57 प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, अडाणी एंटरप्राइजेज 3.37 प्रतिशत, कोल इंडिया 2.42 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 2.32 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.04 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स 1.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में सांसों पर संकट बढ़ा, एक्यूआई का स्तर 336
    Next Article मप्र में स्मॉल इंडस्ट्रीज की मेहनत लाई रंग, उपलब्ध होने लगा घर-घर रोजगार
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version