Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 2, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिका में ब्याज दरों में लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी नहीं होने का असर ग्लोबल मार्केट में साफ-साफ नजर आ रहा है। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। यूरोपीय बाजार के सूचकांक भी पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। इसी तरह आज एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख बना हुआ है।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांकों में तेजी आ गई। डाउ जॉन्स 200 अंक से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,237.86 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 210.23 अंक यानी 1.64 प्रतिशत उछल कर 13,061.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल 0.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ 33,278.25 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.28 प्रतिशत मजबूत होकर 7,342.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,932.63 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 112.93 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,923.27 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का रुख बना हुआ है। एशिया के सभी 9 बाजारों के सूचकांक फिलहाल खरीदारी के सपोर्ट से मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 19,217.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.26 प्रतिशत उछल कर 3,084.84 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। निक्केई इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 300.87 अंक यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 31,902.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 206.10 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,307.88 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

    ताइवान वेटेड इंडेक्स ने भी अभी तक के कारोबार में जोरदार मजबूती दिखाई है। फिलहाल ये सूचकांक 335.98 अंक यानी 2.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,374.54 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। कोस्पी इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 1.77 प्रतिशत उछल कर 2,343.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,397.79 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 115.29 अंक यानी 1.71 प्रतिशत उछल कर 6,757.71 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,026.32 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज पृथ्वी के सबसे पास होगा बृहस्पति, ज्यादा चमकदार और बड़ा दिखाई देगा
    Next Article संगरूर में भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      May 23, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

      May 23, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version