Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»जातिगत गणित से ऊपर नहीं उठ पा रहे राजनीतिक दल
    राजनीति

    जातिगत गणित से ऊपर नहीं उठ पा रहे राजनीतिक दल

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ । लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कामों से ज्यादा राजनीतिक दल जातिगत गणित को बैठाने में लगे हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस भी सर्व समाज की बात तो करती है, लेकिन जातीय गणित वहां भी हावी है। एक तरफ पिछड़ा वर्ग को लुभाने के लिए भाजपा ने अपना दल एस, निषाद पार्टी से समझौता किया तो वहीं राजभर समाज को जोड़ने के लिए ओम प्रकाश राजभर को पुन: अपने साथ ले आये। दूसरी तरफ पिछड़ा वर्ग के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के गठजोड़ की बात की है। कांग्रेस भी पिछड़ों को लुभाने की कोशिश कर रही है। इन सबके बीच बसपा अभी मौन होकर चारों तरफ निगाहें लगाए हुए है।

    सबसे ज्यादा जातीय गणित की मास्टर बसपा चुनावी राज्यों पर ध्यान केंद्रित कर रही है। दरअसल बसपा का अभी सिर्फ राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में अधिकतम वोट शेयर की है, जिससे वह आगे की राजनीति में कदम-ताल मिला सके। मध्य प्रदेश में मायावती की भी पांच चुनावी सभाएं होने वाली हैं। उनका पूरा ध्यान विशेष तौर पर राजस्थान और मध्य प्रदेश पर है। यदि वहां पर अच्छा कर ले जाती है, तो यूपी में भी अपने समर्थकों को दिखाने के लिए उसके पास कुछ आधार हो जाएगा। अब देखना यह होगा कि ब्राह्मण दलित गठजोड़ में पिछली बार फेल हो चुकी मायावती इस बार किस तरफ अपना रूख करती हैं।

    इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह का कहना है कि जातीय गणित बैठना हर दल की मजबूरी है। भारत के राजनीति की शुरूआत ही वहीं से होती है, उसके बिना राजनीति असंभव है। हालांकि जार्ज फर्नांडिस ने बिहार जैसे प्रदेश में जातिगत गणित को झुठला दिया था और वहां पर हर बार वे विजयी रहते थे। इस तरह के कई उदाहरण देखने को मिलते हैं, फिर राजनीतिक दलों को जातिगत गणित सबसे आसान तरीका दिखता है।

    वरिष्ठ पत्रकार विजय पांडेय का कहना है कि जातिगत भेदभाव के आधुनिक जनक राजनीति ही है। नेता हमेशा जातिगत आधार पर एक दूसरे को बरगलाते हैं, जबकि हर नेता अपनी जाति के अपने क्षेत्र में दूसरे नेता को पनपने नहीं देना चाहता। यदि राजनीति से जातिगत भेदभाव खत्म हो जाय तो समाज भी जाति से मुक्त हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंघ के शताब्दी वर्ष 2025 में होगा राम मंदिर का शिखर पूजन
    Next Article झारखंड जनहित याचिका नियम को दी गई चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • संघ प्रमुख मोहन भागवत आज दो दिवसीय दौरे पर आ रहे बिहार
      • मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
      • कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन
      • रात के अंधेरे में ‘भूत’ के डर से छात्र सहमे, निकला विक्षिप्त व्यक्ति
      • झारखंड में 15 तक रहेगी धूप और बारिश की स्थिति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version