Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News» कांग्रेस और विकास में छत्तीस का आंकड़ा, जहां कांग्रेस, वहां विकास नहीं हो सकता: प्रधानमंत्री
    Breaking News

     कांग्रेस और विकास में छत्तीस का आंकड़ा, जहां कांग्रेस, वहां विकास नहीं हो सकता: प्रधानमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोविंदपुर में भाजपा की विजय संकल्प रैली को मोदी ने किया संबोधित

    कांकेर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के समर्थन में जो आंधी चल रही है, वह कांकेर में भी दिख रही है। भाजपा का संकल्प छत्तीसगढ़ के लोगों को सशक्त कर छत्तीसगढ़ को देश के समृद्ध राज्यों में लाने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विकास में छत्तीस का आंकड़ा है, जहां कांग्रेस रहेगी, वहां विकास हो ही नहीं सकता।

    प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को जिले के गोविंदपुर में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि तीस टका कका, आपका काम पक्का वाली सरकार को बाहर करना है। आपने बीते पांच वर्ष में कांग्रेस सरकार की नाकामी देखी है, इन वर्षों में कांग्रेस के नेताओं की कोठियां, उनके बंगले, उनकी कारें, इन्हीं का विकास हुआ है। कांग्रेस के नेताओं के बच्चों और उनेक रिश्तेदारों को ही फायदा हुआ। कांकेर के, बस्तर के गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों को क्या मिला? छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस ने टूटी-फूटी सड़कें दी हैं। मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी का नया रिकॉर्ड बना है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि बीते नौ वर्षों के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य रहा है। गरीब का कल्याण, आदिवासी का कल्याण, इसलिए हमने पक्के मकान की योजना बनाई। अभी तक देशभर में चार करोड़ से अधिक लोगों को पक्का मकान मिल चुका है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार अड़ंगा डाल रही है। मैं आज आपको वादा करता हूं, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास के काम को और तेज किया जाएगा। मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते सालों में जन औषधि केंद्र खोले हैं, ताकि गरीब को सस्ती दवाएं मिल सके। उन्होंने कहा कि गंगाजी की झूठी कसम कांग्रेस के लोग ही खा सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर डाॅक्टर, इंजीनियर की पढ़ाई मातृ भाषा में होगी। इससे आदिवासी समाज के बेटे-बेटियां भी डाॅक्टर, इंजीनियर बन सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया क्योंकि मैं ओबीसी समाज से आता हूं : प्रधानमंत्री
    Next Article लैंगिक समानता किसी भी समानता के लिए सर्वोत्कृष्ट : उपराष्ट्रपति
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025

      Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान

      June 13, 2025

      एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version