Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर गिरी स्लीपर बस, 4 की मौत, ढाई घंटे बंद रहा दिल्ली-जयपुर रेलवे ट्रैक
    देश

    ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर गिरी स्लीपर बस, 4 की मौत, ढाई घंटे बंद रहा दिल्ली-जयपुर रेलवे ट्रैक

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दौसा । कलेक्ट्रेट के पास से गुजर रहे रेलवे ओवरब्रिज पर बीती रात सवारियों से भरी बस ओवरब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक के पास जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 29 घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल 7 यात्रियों को जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल रेफर किया गया है। हादसे के बाद दिल्ली-जयपुर रेल मार्ग करीब ढाई घंटे तक बंद रहा।

    जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस हरिद्वार से उदयपुर जा रही थी। रात करीब दो बजे ओवरब्रिज पर पहुंचते ही ड्राइवर को झपकी आ गई और बस रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे रेलवे ट्रैक के पास गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कलेक्टर कमर चौधरी और एएसपी बजरंग सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे। इन अधिकारियों ने रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर दिल्ली-जयपुर रेल मार्ग को बंद करवा कर घायलों को दौसा जिला अस्पताल भिजवाया। बस में 35 से ज्यादा यात्री थे, जो हरिद्वार में अस्थि विसर्जन कर अपने घर लौट रहे थे।

    चार बस यात्रियों की मौत

    हादसे में चांदना परवीनी (60) निवासी नदिया पश्चिम बंगाल समेत एक महिला व दो पुरुषों की मौत हो गई। तीन मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जिनके शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं।

    29 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर

    इस भीषण हादसे के शिकार बस यात्री यात्री करीब 1 घंटे तक बस में फंसे रहे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस हादसे में 29 यात्री घायल हुए हैं जिनमें अधिकांश जयपुर, टोंक और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। हादसे में हस्तीमल निवासी अगड़िया राजसमंद, अंकित कश्यप निवासी हरिद्वार, नंदकिशोर, गीता बाई व ललिता बाई निवासी सबलगढ़ बूंदी, साधी निवासी सोडाला जयपुर, अजयपाल सिंह निवासी दातारामगढ़ सीकर, विद्या देवी निवासी गणगौरी बाजार जयपुर, देवानंद, मोहमाया, दीपांकर निवासी मुर्शिदाबाद कोलकाता, ऊषा कोली, किशन देवी, चेल्ली निवासी जयपुर, मुंशी निवासी बंगाल, रूपनारायण निवासी जोशी कॉलोनी जयपुर, गुलाबचंद निवासी बड़ी चौपड़ जयपुर, लालाराम सैनी, राधा व संतरा सैनी निवासी निवाई टोंक, सोहनलाल निवासी गोनेर जयपुर, मोहम्मद कासिम निवासी अजमेर, सुनीता देवी निवासी प्रताप नगर चितौड़गढ़, ओमी देवी महावर निवासी गंगापोल जयपुर, अक्षरा कुमार निवासी मालपुरा टोंक, मौसमी निवासी मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इनमें 7 गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है।

    बाधित रेल सेवा बहाल

    हादसे के कारण जयपुर मंडल के बांदीकुई-जयपुर रेलखंड के भांकरी-दौसा रेलखंड के मध्य अप व डाउन ट्रैक बाधित हुए। सूचना प्राप्त होने पर जयपुर से दुर्घटना राहत गाड़ी रवाना की गई। रेल प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी तुरंत साइट पर पहुंचे और रात में ही कार्य में जुट गए। रोड क्रेन 4 बजे साइट पर पहुंची और 4.45 बजे यात्री बस को हटा कर रेलवे ट्रैक को क्लियर किया। 5.05 बजे रेलवे ट्रैक को रेल संचालन के लिए फिट दिया गया। इस कारण गाड़ी संख्या 12957, अहमदाबाद-नई दिल्ली रेलसेवा और गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-साबरमती रेल सेवा प्रभावित रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवस 22 नवंबर को मनाया जायेगा
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version