Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बदनाम किया: प्रधानमंत्री मोदी
    Breaking News

    कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बदनाम किया: प्रधानमंत्री मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 7, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अंबिकापुर /सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरगुजा के लोगों को गारंटी देते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने ही छत्तीसगढ़ को बनाया है और इसे भाजपा ही संवारेगी। सरगुजा ने भाजपा को दिलीप सिंह जूदेव जैसे समर्पित नेतृत्व दिया, जिन्होंने हमेशा गरीब शोषित, वंचित पिछड़े आदिवासी समाज की आकांक्षाओं को समझा।

    प्रधानमंत्री मंगलवार को सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मां कुदरगढ़ी महामाया माई और देवघर महादेव की इस पावन धरती पर आप सभी के दर्शन का सौभाग्य मिला। इतनी बड़ी रैली करना, इतनी बड़ी तादात में लोगों का आना, यह मेरे मन को हृदय को छू गया। मुझे भरोसा है कि सरगुजा की जनता भाजपा को पूरा आशीर्वाद देगी और मेरी गारंटी है कि सरगुजा के सपने पूरे होंगे। आज पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है, भाजपा आवत हे।

    कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टे का काला कारोबार चलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बदनाम किया है । महादेव के नाम पर पर भी घोटाला कर दिया। महादेव सट्टेबाजी घोटाले की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। कांग्रेस ने अपनी तिजोरी भरने के लिए आपके बच्चों से ही सट्टेबाजी करवाई है। आपके बच्चों के भविष्य को बर्बाद करने का काम कांग्रेस ने किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय सट्टेबाजों का अड्डा कैसे बने हुआ था। 30 टका कक्का खुले आम सट्टा। यहां के मुख्यमंत्री के करीबी जेल में बंद है। छापों में नोटों के बड़े-बड़े बंडल मिल रहे हैं। करोड़ों रुपये पकड़े जा रहे हैं, जो घोटाले का सबसे बड़ा आरोपित है टीवी पर आकर कह रहा है कि उसने मुख्यमंत्री को 500 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रिश्वत दी गई है। क्या और सबूत की जरूरत है? ऐसे ही आरोपों से घिरे मुख्यमंत्री को कुर्सी पर एक भी पल नहीं रहना चाहिए।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज यहां पहले चरण में भारी मतदान छत्तीसगढ़ के नए भविष्य के निर्माण का उत्सव है। कांग्रेस ने कभी आपकी चिंता नहीं की, जबकि भाजपा ने हमेशा आदिवासी कल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। क्या आपने कभी सोचा था कि गरीब घर में पैदा हुई एक आदिवासी बेटी देश की राष्ट्रपति बनेगी। कांग्रेस ने इसे रोकने, उनका अपमान करने की इतनी कोशिश की जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं सेवा करने के लिए पैदा हुआ हूं और आपने मुझे सेवा करने का अवसर दिया है। आदिवासी समाज के लिए केंद्र सरकार का बजट छह गुना बढ़ा दिया गया। आदिवासी क्षेत्रों में 500 नए एकलव्य मॉडल स्कूल बनाए जा रहे हैं। गरीब का बच्चा अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाई करने जा नहीं सकता।कांग्रेस ने ऐसे नियम बनाए थे कि गरीब का आदिवासी की भाषा में पढ़ा बच्चा कभी डॉक्टर, कलेक्टर-इंजीनियर नहीं बन सकता था। क्योंकि डॉक्टर बनना है, इंजीनियर बनना है तो आपको अंग्रेजी आनी जरूरी है। देश आजाद हो गया। लेकिन कांग्रेस के दिमाग में से अंग्रेजी का भूत नहीं निकला। मोदी है जिसे आपकी तकलीफ का पता है इसलिए मैंने तय किया कि हर गरीब मां का बच्चा डॉक्टर बनेगा इंजीनियर बनेगा ।जिस भाषा में वह पढ़ता है ,उसी भाषा में वह डॉक्टर बनेगा इंजीनियर बनेगा।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भाजपा सरकार आदिवासी परिवारों को लाखों पट्टे दे चुकी है। 9 साल पहले 23000 पट्टे दिए गए थे वहीं भाजपा ने 80 हजार से अधिक नए सामुदायिक पट्टे दिए इसलिए हर शख्स यही बात कहता है कि भाजपा आवत हे। कांग्रेस की एक और बड़ी नाकामी रही है जब-जब कांग्रेस सरकार में आती है तब तब देश में आतंकवादियों और नक्सलियों के हौसले बढ़़ जाते हैं। जहां भी देखो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश की सरकार चलाई। देश के कोने-कोने में उन्हीं का राज था पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक कांग्रेस का ही झंडा लहराता था ,लेकिन कांग्रेस ने गरीबों को सिर्फ झूठे नारे दिए। भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में इतना काम हो सकता है तो कांग्रेस को पांच-पांच दशक मिले थे ।इसमें उन्होंने कुछ नहीं किया सिर्फ अपने जेब भरने का काम किया। गरीबी हटाओं के नारे देते रहे और खुद अमीर बन गए। आज भी गरीब को मुफ्त राशन मिल रहा है ,80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है ताकि उनका चूल्हा जलता रहे। हमने तय किया है कि आने वाले 5 वर्ष के लिए उन सभी परिवारों को मुफ्त में राशन मिलेगा।

    छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा के किए गए सभी वादों को प्रधानमंत्री ने मोदी की गारंटी बताते हुए कहा कि सारे वादे पूरे किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ की जनता इन पर भूले से भी भरोसा नहीं कर सकती। इन्होंने छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के साथ धोखा किया है।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, प्रदेश प्रवक्ता व सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, शंकर अग्रवाल, प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, रामप्रताप सिंह, भीमसेन अग्रवाल, परमेश्वरी राजवाड़े, बाबूलाल अग्रवाल, अजय गोयल, रामकृपाल साहू, रीतेश गुप्ता, सरगुजा संभाग के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगरीबों पर खर्च करने के लिए केंद्र सरकार के पास पैसा नहीं: प्रियंका गांधी
    Next Article तुष्टिकरण के नाम पर ध्रुवीकरण नहीं होता तो डुमरी के नतीजे हमारे पक्ष में होते : सुदेश महतो
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त

      November 10, 2026

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त
      • झारखंड के नौ जिलों में 11 नवंबर को बारिश के आसार
      • छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई एनडीआरएफ, धुर्वा के आसपास किया फ्लैग मार्च
      • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
      • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version