Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»मप्र में आज जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र, भोपाल में नड्डा करेंगे विमोचन
    ताजा खबरें

    मप्र में आज जारी होगा भाजपा का संकल्प पत्र, भोपाल में नड्डा करेंगे विमोचन

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज (शनिवार) अपना संकल्प पत्र (घोषणा पत्र) जारी करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर को यहां संकल्प पत्र का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चुनाव प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

    भाजपा कार्यालय के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 1:15 बजे भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि घोषणा पत्र महिला और युवाओं पर केंद्रित होगा। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के वादे शामिल होंगे।

    दरअसल, कांग्रेस अपना वचन पत्र जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने वचन पत्र में 900 से अधिक वादे किए हैं। इसमें किसानों को गेंहू पर एमएसपी 2500 रुपये देने का वादा भी किया गया है। इसे तीन हजार रुपये तक ले जाया जाएगा। वहीं, कांग्रेस ने किसान, महिला, युवा, सरकारी कर्मचारी, परिवार, आस्था और विश्वास, सामाजिक न्याय के सात विषयों को अपने वचन पत्र में शामिल किया है।

    भाजपा के नेता संकल्प पत्र को कांग्रेस के वचन पत्र का जवाब बता रहे हैं। यह संकल्प पत्र दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में तैयार हुआ है। भाजपा ने एक माह तक घोषणा पत्र समिति के जरिए समाज के अलग-अलग वर्ग से सुझाव लिए थे। सुझाव लेने के लिए भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मतपेटियां भी लगाई गई थीं। संकल्प पत्र तैयार करने में पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया, प्रभात झा, दो सेवानिवृत्त आईएएस कविंद्र कियावत और एसएनएस चौहान सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली-एनसीआर के एक्यूआई में सुधार, बरसात ने तोड़ी प्रदूषण की कमर
    Next Article गिरिडीह में अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version