Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अवैध खनन मामला : पंकज मिश्रा व अन्य के खिलाफ दर्ज एफआइआर को साहिबगंज पुलिस ने असत्य बताया
    Jharkhand Top News

    अवैध खनन मामला : पंकज मिश्रा व अन्य के खिलाफ दर्ज एफआइआर को साहिबगंज पुलिस ने असत्य बताया

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची । साहिबगंज नींबू पहाड़ी पर अवैध खनन को लेकर दर्ज एसटी-एससी कांड संख्या 6/22 को साहिबगंज पुलिस ने सुपरविजन में असत्य करार दिया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आयी है। सूत्रों की मानें तो ईडी इस मामले में साहिबगंज एसपी नौशाद आलम से पूछताछ कर सकती है। ईडी ने नौशाद आलम को समन भेजकर 22 नवंबर को ईडी के रांची जोनल आॅफिस में पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी की पूछताछ में खुलासा हो सकता है कि एसपी ने इस केस को कैसे झूठा करार दिया। इधर सीबीआई की भी इस मामले में जांच पड़ताल जारी है।
    विजय हांसदा ने 2022 में की थी शिकायत
    बता दें कि विजय हांसदा ने साल 2022 में साहिबगंज नींबू पहाड़ी पर अवैध खनन की शिकायत की थी। कोर्ट में दायर शिकायतवाद में विजय हांसदा ने बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। वहीं दिसंबर 2022 में इस मामले में केस दर्ज किया था। लेकिन साहिबगंज पुलिस ने सुपरविजन में इस केस को असत्य करार दिया है।
    अपने बयान से मुकर गया था ईडी का गवाह विजय हांसदा
    ईडी का महत्वपूर्ण गवाह विजय हांसदा बीते 12 सितंबर को कोर्ट में अपने पूर्व के बयान से मुकर गया था। विजय हांसदा बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक गवाही देने कोर्ट आ गया था। जबकि ईडी ने उसको गवाही के लिए समन भी नहीं किया था। हालांकि विजय हांसदा की गवाही पूरी नहीं हो सकी थी। इससे पूर्व इस मामले में दो लोगों की गवाही दर्ज की जा चुकी है। इस मामले की सुनवाई ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में चल रही है। बता दें कि 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में पंकज मिश्रा के साथ ही प्रेम प्रकाश, बच्चू यादव, पशुपति यादव व कृष्णा साहा ट्रायल फेस कर रहे हैं। पंकज मिश्रा बीते 19 जुलाई 2022 से जेल में बंद है। इसी मामले में विजय हांसदा ईडी का महत्वपूर्ण गवाह है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजनैतिक दलों ने पहले जनता को लुभाने और फिर भुलाने का किया काम, केवल भाजपा ने बनाया रोडमैप: जेपी नड्डा
    Next Article पीएम मोदी का खूंटी दौरा : एसपीजी की टीम ने रांची एयरपोर्ट व कार्यक्रम स्थलों का लिया जायजा
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025

      रात के अंधेरे में ‘भूत’ के डर से छात्र सहमे, निकला विक्षिप्त व्यक्ति

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      • मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version