Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के होंगे मैराथन दौरे, शाह और योगी की भी मांग
    देश

    राजस्थान विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के होंगे मैराथन दौरे, शाह और योगी की भी मांग

    adminBy adminNovember 13, 2023Updated:November 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही पश्चिमी से लेकर पूर्वी राजस्थान में भाजपा के प्रचार अभियान में शंखनाद करने वाले हैं। जयपुर और जोधपुर में मतदान से दो दिन पहले मोदी के रोड शो भी होंगे। वोटिंग से दस दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी के राजस्थान में छह से ज्यादा दौरे होंगे। इस दौरान वो एक दिन में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

    प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री 15 नवंबर को बाड़मेर के बायतु में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 18 नवंबर को भरतपुर और नागौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। 20 नवंबर को पाली में उनकी जनसभा प्रस्तावित है। इसके अलावा जयपुर और जोधपुर में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो प्रस्तावित हैं। इसके तहत 22 नवंबर को जयपुर में परकोटा क्षेत्र में रोड शो हो सकता है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ओपन जीप में बैठकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। 23 नवंबर को जोधपुर में रोड शो प्रस्तावित है। जोधपुर में भी प्रधानमंत्री मोदी का पुराने शहर में रोड शो होगा। जयपुर और जोधपुर में पुराने शहर का अपना महत्व है।

    पिछले 12 महीने में प्रधानमंत्री मोदी 11 बार राजस्थान आ चुके हैं। इसकी शुरुआत 30 सितंबर, 2022 को हुई थी, जब प्रधानमंत्री अंबा माता के दर्शन करने आए थे। उस समय वह सिरोही जिले के आबूरोड भी आए थे। दूसरी बार प्रधानमंत्री एक नवंबर 2022 को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम आए। तीसरी बार आठ जनवरी 2023 को मोदी भीलवाड़ा दौरे पर आए और गुर्जर समाज के आराध्यदेव देवनारायण भगवान की जयंती समारोह में शामिल हुए थे। 12 फरवरी, 2023 को वो दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के उद्घाटन के मौके पर आए थे। दस मई, 2023 को प्रधानमंत्री मोदी ने नाथद्वारा और आबूरोड में बड़ी सभाओं को संबोधित किया था। 31 मई, 2023 को प्रधानमंत्री मोदी ने अजमेर में भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की थी। आठ जुलाई को बीकानेर में उन्होंने अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेस हाइवे का लोकार्पण और 24 हजार 300 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया था। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जुलाई को सीकर में जनसभा को संबोधित किया था। 25 सितंबर को जयपुर में उनकी सभा हुई थी। 2 अक्टूबर को सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन के बाद वहां जनसभा को संबोधित किया था। इसी महीने 9 नवंबर को उन्होंने उदयपुर में रैली को संबोधित किया था।

    चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को लेकर मेगा प्लान तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम राष्ट्रीय नेता इस सप्ताह से राजस्थान में डेरा डालेंगे। योगी आदित्यनाथ पांच दिन राजस्थान में मोर्चा संभालेंगे। 16 नवंबर को योगी आदित्यनाथ की पीपल्दा, केशोरायपाटन, केकड़ी और पुष्कर सभा होगी। इसके बाद जयपुर, उदयपुर और अलवर में भी योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

    इसी तरह से 14 नवंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर आ रही हैं। इसी दिन केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली सुमेरपुर में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 16 नवंबर को भीम, देवली, कुंभलगढ़ में सभा होगी। असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा का भी तीन दिन का राजस्थान दौरा तय हुआ है। इस दौरान बिस्वा करीब आधा दर्जन सभाओं को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी दो दिन का दौरा तय हुआ है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का भी चार दिन का दौरा तय हुआ है। ज्यादातर उम्मीदवारों ने मांग की है कि उनके यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम निर्धारित किए जाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली-एनसीआर की हवा में पटाखों ने घोला जहर, एक्यूआई में इजाफा
    Next Article दीपावली पर बीएसएफ राजस्थान फ्रंटियर ने किया सीमा पर मिठाइयों का आदान-प्रदान
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version