Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»सपा सरकार में आएगी तो करवाएगी जातीय जनगणना : अखिलेश यादव
    राजनीति

    सपा सरकार में आएगी तो करवाएगी जातीय जनगणना : अखिलेश यादव

    adminBy adminNovember 13, 2023Updated:November 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मध्यप्रदेश में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी सरकार में आयेगी तो जातीय जनगणना करवायेगी।

    उन्होंने कहाकि समाजवादी लोग सरकार में आए थे तो ऐसी व्यवस्था थी कि अगर गांव में ट्रांसफॉर्मर फूंक जाता था तो 24 घंटे में नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने का काम हमलोग करते थे।

    यह बातें सोमवार को मध्य प्रदेश के सीधी विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। सीधी विधानसभा में जनसभा में जनता को सम्बोधित करते हुए अखिलेश ने पार्टी उम्मीदवार राम प्रताप सिंह यादव समर्थन में वोट करने की अपील की। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग और दल चुनावी मैदान में हैं, वह अपने लिए चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन राम प्रताप हमारी गरीब जनता के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

    वहीं चित्रकूट विधानसभा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के सत्ता में आने से ही सामाजिक न्याय आएगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि इस बार चित्रकूट की विधानसभा के लोग एक नया परिवर्तन और इतिहास बनाने का काम करेंगे, सपा प्रत्याशी संजय सिंह को जिताकर भेजेंगे।

    अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बेरोजगारी बढ़ी है, महंगाई बढ़ी है। किसानों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थी वह नहीं दे पाए हैं। आज भी किसान गरीबी में है। हमें उम्मीद है पिछड़े, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक भाई सब मिलकर समाजवादियों को जिताएंगे।

    उन्होंने कहा कि कोई कल्पना कर सकता है भारत इतना बड़ा देश है 140 करोड़ आबादी का और 5 परसेंट लोगों पर पूरी की पूरी धन दौलत है देश की। मुझे उम्मीद है जब कभी भी समाजवादियों को मौका मिलेगा तो सबसे पहले जातीय जनगणना कराएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजुआ खेल रहे ग्रामीणों पर अपराधियों का तांडव, गोली लगने से महिला घायल
    Next Article स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर उगला जहर, कहा, कभी चार हाथ वाला बच्चा पैदा नहीं हुआ
    admin

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version