Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मप्र में चुनावी हिंसा, केंद्रीयमंत्री तोमर के चुनाव क्षेत्र दिमनी में गोली चली, छतरपुर में एक व्यक्ति की मौत
    देश

    मप्र में चुनावी हिंसा, केंद्रीयमंत्री तोमर के चुनाव क्षेत्र दिमनी में गोली चली, छतरपुर में एक व्यक्ति की मौत

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHNovember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल 17 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश में शुक्रवार सुबह विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के बाद कुछ क्षेत्रों से छिटपुट हिंसा की सूचना है। छतरपुर में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमसिंह नातीराजा के एक समर्थक की मौत की सूचना है। वह उनकी गाड़ी चलाता था। केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर के विधानसभा क्षेत्र दिमनी में भी गोली चलने की सूचना है। अटेर में प्रशासन ने तनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों को नजरबंद किया है।

    बताया गया है कि मुरैना जिले के सुमावली विधानसभा क्षेत्र के भैंसरोली में कुछ दबंगों ने ग्रामीणों को मतदान करने से रोका। इससे मतदान रुक गया। सूचना पर कलेक्टर अंकित अस्थाना मौके पर पहुंचे। यहां अभी भी स्थति तनावपूर्ण बताई गई है। भिंड जिले के अटेर से भाजपा उम्मीदवार अरविंद भदौरिया को प्रशासन ने नजरबंद कर दिया है। इसके अलावा अटेर से कांग्रेस उम्मीदवार हेमंत कटारे और उनके बड़े भाई योगेश कटारे को प्रशासन ने सुरपुरा रोड पर जलपुरी में एक निजी गार्डन में नजरबंद किया है। प्रशासन मीडिया को इनके पास फटकने नहीं दे रहा।

    राज्य के छतरपुर जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में सलमान खान को कार ने कुचल दिया। वह कांग्रेस उम्मीदवार विक्रम सिंह नाती राजा का समर्थक और ड्राइवर है। मामला थाने जा पहुंचा है। अभी इस मामले की एफआईआर नहीं हुई है। कार किसी भाजपा समर्थक की बताई जा रही है।

    केंद्रीयमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मिरघान पोलिंग बूथ पर दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मतदान केंद्र 148 पर दो पक्षों में पथराव होने की सूचना है। सर्राफा बाजार स्कूल में ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान रुका रहा। ईवीएम में खराबी के चलते पद्मा राजे कन्या स्कूल में मतदान लगभग 40 मिनट देर से शुरू हो सका।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल ने गहलोत-पायलट की एकता को लेकर खेला बड़ा दांव
    Next Article छग विस चुनाव : संभागायुक्त डॉ अलंग ने किया मतदान, नागरिकों से की वोट डालने की अपील
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत

      June 11, 2025

      इसरो ने कहा-एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग फिर स्थगित

      June 11, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version