Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»नहाय खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ
    बिहार

    नहाय खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    adminBy adminNovember 17, 2023Updated:November 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर व्रतियों और लोगो में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

    पूरा वातावरण छठ पूजा के मनोहारी गीतों से भक्तिमय हो रहा है।नहाय खाय के दिन आज व्रतियों ने कद्दू की सब्जी, अरवा चावल का भात,केराव और बकला की दाल सहित अन्य व्यंजन बनाकर सूर्य देव को भोग लगाया। तत्पश्चात पूरे परिवार के साथ उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही हाट-बाजारों में भीड़-भाड़ के साथ गहमागहमी भी देखने को मिल रही है। लोग छठ पूजा में प्रयुक्त होने वाले प्रसाद की खरीदारी कर रहे हैं।

    उल्लेखनीय है,कि चार दिनो तक चलने वाली इस पर्व में व्रतियो को कठिन उपवास करना पड़ता है।कार्तिक शुक्ल षष्ठी को यह पर्व मनाया जाता है।इस दिन व्रती डुबते हुए (अस्ताचलगामी ) भगवान सूर्य को पहला अर्ध्य समर्पित करते है।जबकि दुसरे दिन उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देते है।छठ का पहला दिन ‘नहाय खाय’ के रूप में मनाया जाता है जिसमें स्नान कर भोजन से व्रत की शुरुआत की जाती है। दूसरे दिन ‘खरना’ होता है, जिसमें व्रतधारी दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को खीर और रोटी का नेउज चढाने के बाद भोजन करते हैं।

    तीसरे दिन छठ का प्रसाद बनाया जाता है। प्रसाद के रूप में ठेकुआ, चावल के लड्डू सहित अन्य प्रकृति प्रदत्त फलो और आदि शामिल होते हैं। शाम को बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाया जाता है और तालाब या नदी किनारे सामूहिक रूप से भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है,कि इसमे समाज के सभी वर्ग के बनाये गये सामानो का उपयोग होता है।साथ ही प्रकृति के सभी रूप जैसे नदी तालाब सूर्यदेव की पूजा की जाती जिस कारण यह पर्व हर साल लोगो को समाजिक समरसता और प्रकृति रक्षा का संदेश दे जाती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमांडर में असामाजिक तत्वों ने मंदिर की प्रतिमा को किया खंडित, सड़क जाम
    Next Article मधुबन के होटल में रसोइया की गला रेत कर हत्या, आरोपित गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025

      संघ प्रमुख मोहन भागवत आज दो दिवसीय दौरे पर आ रहे बिहार

      June 10, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version