Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नेपाल: राजतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन के मद्देनजर काठमांडू में निषेधाज्ञा लागू
    विदेश

    नेपाल: राजतंत्र समर्थकों के प्रदर्शन के मद्देनजर काठमांडू में निषेधाज्ञा लागू

    adminBy adminNovember 21, 2023Updated:November 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल में मौजूदा शासन व्यवस्था के विरोध में तथा राजतंत्र पुनर्बहाली की मांग को लेकर काठमांडू में 23 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए अधिकांश स्थानों पर निषेधाज्ञा लगा दी गई है। इस प्रदर्शन के विरोध में प्रमुख विपक्षी दल के युवा संगठन ने भी अलग से शक्ति प्रदर्शन करने की घोषणा कर सरकार और प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

    गणतंत्र, संघवाद, धर्मनिरपेक्षता को खारिज कर देश में संवैधानिक राजतंत्र की पुनर्बहाली की मांग करते हुए राजतंत्र समर्थकों ने काठमांडू में शक्ति प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाईं ने 50 हजार लोगों के काठमांडू पहुंचने का दावा किया है। प्रसाई ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले प्रदर्शन में आने वाले समर्थकों के रहने खाने की सभी व्यवस्था कर ली गई है। काठमांडू में संसद भवन के पास शक्ति प्रदर्शन करने की बात कही गई है।

    राजतंत्र के समर्थकों के शक्ति प्रदर्शन को टक्कर देने के लिए प्रमुख विपक्षी दल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) से संबद्ध युवा संगठन ने उसी दिन उसी समय और उसी स्थान पर शक्ति प्रदर्शन करने की घोषणा की है। एमाले के नेता महेश बस्नेत ने अपने नेतृत्व में 70 हजार कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतारने की घोषणा की है। महेश बस्नेत का कहना है कि देश की वर्तमान व्यवस्था को बचाने, गणतंत्र और संघवाद की रक्षा के लिए उनका प्रदर्शन होने वाला है।

    दो अलग-अलग गुटों द्वारा एक ही समय और एक ही स्थान पर शक्ति प्रदर्शन की घोषणा के बाद काठमांडू प्रशासन ने संसद भवन के आसपास सहित राजधानी के 22 से अधिक स्थानों पर एक महीना के लिए निषेधाज्ञा लगाने की घोषणा की है। काठमांडू जिला प्रशासन ने दोनों गुटों के एक ही स्थान पर होने वाले प्रदर्शन पर रोक लगाते हुए दो अलग-अलग स्थान सुनिश्चित किया है। राजधानी की सुरक्षा समिति की बैठक के बाद संसद भवन के आसपास सहित, सिंहदरबार, राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति निवास, प्रधानमंत्री निवास, मंत्रियों के आवासीय क्षेत्र, सैन्य मुख्यालय, पुलिस हेडक्वार्टर सहित सभी प्रमुख स्थानों पर निषेधाज्ञा लगाई गई है।

    काठमांडू के प्रमुख जिलाधिकारी जीतेन्द्र बस्नेत ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राजधानी में 10 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। देशभर से आने वाले प्रदर्शनकारियों को काठमांडू में प्रवेश स्थानों पर ही रोकने का निर्देश दिया गया है। प्रमुख जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों को अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन करने को कहा गया है। हालात खराब होने पर सेना भी तैनात की जाएगी। इसके लिए सेना को स्टैंड बाई पर रहने को कहा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक 22 नवंबर को
    Next Article रांची से बलरामपुर के लिए 24 को एक ट्रिप चलेगी छठ स्पेशल ट्रेन
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version