Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»सिमरिया कुंभ : अंतिम शाही पर्व स्नान को लेकर तैयारी पूरी, उमड़ेगा जनसैलाब
    बिहार

    सिमरिया कुंभ : अंतिम शाही पर्व स्नान को लेकर तैयारी पूरी, उमड़ेगा जनसैलाब

    adminBy adminNovember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिला में स्थित पावन गंगा तट सिमरिया धाम में चल रहे कुंभ के 23 नवम्बर को होने वाले तृतीय और अंतिम शाही पर्व स्नान को लेकर जहां कुंभ सेवा समिति व्यापक पैमाने पर तैयारी कर रही है। वहीं, साधु समाज में भी जोरदार तैयारी की गई है। भीड़ के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड में है।

    शाही पर्व स्नान में शामिल होने के लिए किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर और उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य कौशल्या नंद गिरी (टीना मां) बुधवार की शाम ही बेगूसराय पहुंच जाएगी। वह अपनी पूरी टीम और साधु-संतों के साथ 23 नवम्बर की सुबह शाही पर्व स्नान के अवसर पर गंगा में डुबकी लगाएगी। कौशल्या नंद गिरी 23 नवम्बर की शाम कुंभ सेवा समिति द्वारा आयोजित गंगा महाआरती में भी शामिल होगी।

    वे 24 नवम्बर को बेगूसराय से ही उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान कर जाएगी। कुंभ में पहली बार शामिल होने के लिए आ रहे किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर के स्वागत एवं आवासन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारी की गई है। आवासन एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। इनके अलावा राम जन्मभूमि के पक्षकार महंत धर्मदास सहित अयोध्या, प्रयाग, काशी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में साधु-संतों का आना शुरू हैं।

    शाही स्नान में महामंडलेश्वर, कई अखाड़ा के प्रतिनिधि, नागा साधु एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। देवोत्थान एकादशी के अवसर पर होने वाले इस शाही स्नान में उमड़ने वाली प्रशासन द्वारा भी व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। एनएच सहित सिमरिया गंगा धाम के विभिन्न पॉइंट पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और महिला एवं पुरुष पुलिस बलों को तैनात किया गया है। अधिकारियों की टीम विभिन्न स्नान घाटों का निरीक्षण कर रही है।

    गंगा तट का समतलीकरण कर दुरुस्त करने समेत कई अन्य पहलुओं पर कार्य चल रहा है। राम घाट, सीढ़ी घाट, जानकी घाट, पत्थर घाट, मेला घाट, नमामी गंगे घाट सहित अन्य सभी गंगा घाटों की बैरिकेटिंग कर दी गई है। गंगा किनारे एसडीआरएफ, गोताखोर एवं नावों से टीम अलग-अलग गश्ती लगाएगी। जिससे किसी प्रकार के अनहोनी की घटना को रोका जा सके। सभी घाटों पर प्रकाश की भी बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे अहले सुबह अंधेरे में भी स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो।

    महासचिव रजनीश कुमार एवं अध्यक्ष डॉ. नलिनी रंजन सिंह के नेतृत्व में कुंभ सेवा समिति के सभी सदस्य प्रशासन एवं साधु-संतों से समन्वय कर व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है। स्वामी रामानंदाचार्य नगर परिसर से निकलने वाली स्नान शोभा यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी की गई है। सर्वमंगला सिद्धाश्रम के संस्थापक स्वामी चिदात्मन जी भी मिथिला, मगध एवं अंग सहित देश के अन्य हिस्सों के साधु-संतों से समन्वय कर शाही स्नान को भव्य बनाने की तैयारी कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनशामुक्त अभियान को बलवती बनाने को जिला प्रशासन कटिबद्ध: डीएम
    Next Article कैबिनेट: चार फीसदी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास
    admin

      Related Posts

      झारखंड से बिहार पहुंचेगा कच्चा माल, डेढ़ लाख करोड़ निवेश की तैयारी में वेदांता के अनिल अग्रवाल

      November 5, 2026

      बिहार विधान परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर, सभी 4 शिक्षक सीटों पर हारे ‘सिटिंग’ उम्मीदवार

      October 28, 2026

      रांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस से लापता हुए जन सुराज पार्टी के मैनेजर, मोबाइल भी बंद

      October 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
      • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
      • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
      • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version