Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»107 करोड़ की लागत से बनेगा बिरसा स्मृति पार्क
    रांची

    107 करोड़ की लागत से बनेगा बिरसा स्मृति पार्क

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 4, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: शहीद बिरसा मुंडा के शहादत स्थल रांची स्थित पुराना जेल को बिरसा स्मृति पार्क बनाया जायेगा। 107 करोड़ की लागत से बनने वाले इस स्मृति पार्क का सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम ने कहा है झारखंड के वीर शहीदों को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं दिया गया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक परिवार ने ही खुद को आजादी का अगुआ बताया और दूसरे महापुरुषों को भूला दिया। भाजपा ने झारखंड के वीर सपूतों को सम्मान दिया। आजादी के 50 साल बाद अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 1998 में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा संसद परिसर में लगायी गयी।

    वर्तमान में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर धरती आबा एक्सप्रेस चलायी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ उलगुलान करनेवाले झारखंड के वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा के शहादत स्थल को स्मृति पार्क बनाया जा रहा है। इसे पर्यटक स्थल के साथ साथ प्रेरणा स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। लोग भगवान बिरसा मुंडा के बारे में और अच्छे से जान पायेंगे। उनके विचार, उलगुलान, बलिदान आदि से आनेवाली पीढ़ी अवगत होती रहेगी। मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा कारागार परिसर में बिरसा स्मृति पार्क के साथ-साथ बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण, रांची नगर निगम भवन, रामगढ़ नगर परिषद और खूंटी नगर पंचायत भवन का शिलान्यास किया।

    उजड़ने से पहले बसाया जायेगा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी उजाड़ने से पहले उन्हें बसाया जायेगा। बिरसा मुंडा कारागार परिसर में बसे परिवारों को दो कमरे वाले अच्छे फ्लैटों में बसाया जायेगा। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में 14 हजार आवास बनाये जा रहे हैं। एचइसी क्षेत्र में झोपड़पट्टी में बसे लोगों को भी पक्के मकानों में बसाया जायेगा। इसके लिए एक टाउनशिप बसाया जा रहा है।

    पीएम मोदी करेंगे स्मार्ट सिटी का शिलान्यास
    सीएम ने कहा कि राजधानी में स्मार्ट सिटी के लिए 3-4 माह में भूमि पूजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि इन चीजों से शहरी विकास को नया आयाम मिलेगा। राजधानी के चौक-चौराहों का भी सुंदरीकरण कराया जा रहा है।
    बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण ड्रीम प्रोजेक्ट : बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण के विषय में सीएम रघुवर दास ने कहा कि 2006 से ही यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। शहर की सुंदरता से राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ती है। यहां स्वामी विवेकानंद की विशाल प्रतिमा के साथ ही पाथ वे आदि बनाये जायेंगे। लोग परिवार के साथ अपना समय बिता सकेंगे। सीएम ने कहा कि निकायों के कामकाज अच्छे माहौल में हो सके, इसके लिए विभिन्न निकायों के भवनों का शिलान्यास भी आज किया जा रहा है।

    ओडीएफ नगर निकायों को किया गया सम्मानित
    कार्यक्रम के दौरान ओडीएफ घोषित नगर निकायों के प्रतिनिधियों को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद महेश पोद्दार, विधायक जीतू चरण राम, रांची मेयर आशा लकड़ा, धनबाद मेयर शेखर अग्रवाल, डिप्टी मेयर संजीव विजयर्गीय, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह कई जनप्रतिनिधि और नगर एवं आवास विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।

    24 महीने में पूरा करें काम, एक दिन भी नहीं मिलेगा एक्सटेंशन
    नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि 40 एकड़ क्षेत्र में बिरसा स्मृति पार्क बनेगा। 107 करोड़ रुपये का यह प्रोजेक्ट 24 महीने में पूरा किये जाने की योजना है। पार्क में झारखंड के दूसरे वीर शहीदों के जीवन चित्र भी रखे जायेंगे। झारखंड की सभ्यता, संस्कृति भी यहां प्रदर्शित की जायेगी। मंत्री ने कहा कि यह काम हर हाल में 24 महीने में ही पूरा किया जाये। सरकार एक दिन का भी एक्सटेंशन नहीं देगी।

    योजनाओं में आम पर ज्यादा, खास लोगों पर हो कम ध्यान : पोद्दार
    राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने कहा कि अगर हम राजधानी में निवेश चाहते हैं, तो रांची का विकास करना होगा। मोमेंटम झारखंड के एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए लोगों की सहभागिता जरुरी है। उन्होंने कहा कि जो भी योजना बने उसमें आम लोगों पर ज्यादा और खास लोगों पर कम ध्यान हो। यह उदारीकरण का सिद्धांत है कि सरकार बड़े लोगों के लिए कम खर्च करे। उन्होंने सरकार से अपील की कि तैयार होने वाले बड़ी इमारतों में ज्यादा पार्किंग स्पेस दिया जाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में बनेगी मेडिको सिटी : चंद्रवंशी
    Next Article टाइगर गिरोह के एरिया कमांडर सहित चार अपराधी गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

    April 21, 2026

    झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब मुफ्त कैंसर जांच, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

    April 20, 2026

    झारखंड में लू का कहर: 40 डिग्री पार तापमान, कड़क धूप ने मचाई तबाही

    April 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
    • जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
    • मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
    • महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
    • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version