Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»हमास ने संघर्ष विराम के दूसरे दिन खूब छकाया, रात को छोड़े इजराइल के आठ बच्चे और पांच महिलाएं
    विदेश

    हमास ने संघर्ष विराम के दूसरे दिन खूब छकाया, रात को छोड़े इजराइल के आठ बच्चे और पांच महिलाएं

    adminBy adminNovember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गाजा। कतर की मध्यस्थता से गाजा पट्टी में फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास और इजराइल के बीच छिड़ा युद्ध भले ही चार दिन के लिए थम गया हो, मगर आशंकाओं के बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं। आज (रविवार) संघर्ष विराम का तीसरा दिन है। कल इसकी मियाद पूरी होगी। हमास ने संघर्ष विराम के दूसरे दिन बंधकों को रिहा करने में काफी देरी की। इससे एक पल के लिए लगा कि संघर्ष विराम कहीं टूट न जाए। आखिरकार उसने देररात 13 इजराइली नागरिकों को 50 दिन की कैद के बाद रिहा कर दिया। इनमें आठ बच्चे, चार महिलाएं और एक युवती शामिल हैं।स्थानीय अखबार द टाइम्स ऑफ इजराइल ने देश के अधिकारियों के हवाले से इसका ब्यौरा जारी करते हुए कहा है कि इजराइल को आज (रविवार) रिहा किए जाने वाले बंधकों के की सूची मिल गई है। उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही हमास ने दूसरे दिन चार थाई नागरिकों को भी रिहा कर दिया। अभी भी हमास की कैद में 195 लोग हैं।

    अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार इजराइली अधिकारियों ने रविवार सुबह कहा कि हमास ने फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले इजराइली और विदेशी बंधकों के दूसरे समूह को रिहा कर दिया। हमास ने इन लोगों को रिहा करने में दिए गए समय में एक घंटे की देरी की। इससे यह आशंका बढ़ गई थी कि गाजा में संघर्ष विराम पूरी तरह से टूट सकता है। इजराइल के जेल अधिकारियों ने कहा है कि रविवार तड़के 39 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया गया। शुक्रवार को भी ऐसी ही अदला-बदली हुई थी।

    द न्यूयॉर्क टाइम्स ने दूसरे दिन बंधकों की रिहाई में हुई देरी के लिए हमास के हवाले से कहा है कि ऐसा इजराइल के समझौते के कुछ हिस्सों से मुकरने के कारण हुआ। हमास ने कहा कि इजराइल ने उत्तरी गाजा तक पर्याप्त सहायता नहीं पहुंचने दी। साथ ही शर्तों के अनुसार फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा नहीं किया। इस पर इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा है कि हमास का दावा गलत है। संघर्ष विराम की शर्तों का पूरा पालन हो रहा है। राफा क्रॉसिंग खुली हुई है। मानवीय सहायता वाले 200 ट्रक गाजा पहुंचे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज भारत आर्थिक, सांस्कृतिक और कई क्षेत्रों में बड़ी प्रगति कर रहा है : प्रधानमंत्री
    Next Article बांग्लादेश में सड़क हादसे में भारतीय दंपति की मौत
    admin

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version