Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा की महाआरती के साथ स्नान शुरू
    उत्तर प्रदेश

    कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा की महाआरती के साथ स्नान शुरू

    adminBy adminNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बलिया। कार्तिक पूर्णिमा पर रविवार मध्यरात्रि गंगा की महाआरती के साथ ही लोगों ने आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। सोमवार सुबह गंगा के विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। लोगों ने नदी में स्नान के बाद महर्षि भृगु व बाबा बालेश्वरनाथ समेत विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किया।

    पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर मुनि की स्मृति में लगने वाले ददरी मेला अब लोक आस्था से जुड़ा जिले का सबसे बड़ा पर्व का रूप ले चुका है। गंगा व सरयू के संगम स्थल पर एक महीने तक कल्पवास की भी मान्यता है। इसी बीच कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने की भी परंपरा है।

    रविवार को गंगा व तमसा के संगम पर शिवरामपुर घाट पर जिला प्रशासन ने महाआरती का आयोजन किया। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, डीएम रवींद्र कुमार व एसपी एस आनंद की उपस्थिति में काशी से आए पंडितों ने गंगा की आरती की। आरती के साथ ही गंगा की जलधारा पर हजारों दिए जलाए गए जो आकाशगंगा की तरह मनोहारी लग रहे थे। वहीं, वहां मौजूद हजारों स्त्री-पुरुषों ने गंगा में आस्था की डुबकी भी लगानी शुरू कर दी।

    महास्नान को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर से गंगा घाट तक सुरक्षा के काफी बंदोबस्त किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को छह जोन व सोलह सेक्टर में बांटा गया है। हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। स्पेशल ट्रेनें व बसें चलाई जा रही हैं। शहर से लेकर गंगा के विभिन्न घाटों तक शिविर लगाए गए हैं। रविवार शाम से ही गंगा के शिवरामपुर व अन्य घाटों की ओर लोगों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। घाटों की ओर पैदल व ई रिक्शा से लोग जाते दिखाई दिए। इन सबके बीच सोमवार तड़के से ही गंगा व सरयू के अलग-अलग घाटों पर लोग स्नान करते दिखाई दिए। लोगों ने स्नान के साथ दान कर पुण्य कमाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब राजनीति के मैदान में उतरेंगे शाकिब अल हसन, लड़ेंगे चुनाव
    Next Article लेस्बोस द्वीप में मालवाहक जहाज डूबा, चार भारतीयों समेत 14 लोग लापता
    admin

      Related Posts

      पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर

      October 13, 2025

      नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह

      October 13, 2025

      इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version