Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»कार्तिक पूर्णिमा : गंगा स्नान के लिए सिमरिया धाम में उमड़ा जनसैलाब
    बिहार

    कार्तिक पूर्णिमा : गंगा स्नान के लिए सिमरिया धाम में उमड़ा जनसैलाब

    adminBy adminNovember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बिहार के पावन गंगा तट सिमरिया में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के लिए सोमवार को बिहार ही नहीं, देेश के विभिन्न राज्यों और विदेशी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसकेेे कारण अहले सुबह से ही बरौनी जीरोमाइल से लेकर सिमरिया पुल तक एनएच-31 पर काफी भीड़ रही।

    पूर्णिमा के मौके गंगा स्नान कर शारीरिक, मानसिक सुख और मोक्ष की कामना के साथ गंगा स्नान करने के लिए रात से बिहार, बंगाल, आसाम, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु पहुंच गए थे। जिसके बाद रात तीन बजे से ही हर-हर गंगे के जयकारा के बीच नमामि गंगे घाट से रामघाट तक शुरू स्नान का सिलसिला लगातार जारी है।

    इस दौरान पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने का अनुमान लगाया जा रहा है। गंगा स्नान के बाद पौराणिक समय से चले आ रहे दान और पूजा की परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने बड़े पैमाने पर सिमरिया धाम के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना तथा गुरु पूजन किया। इस मौके पर सर्वमंगला सिद्धाश्रम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।

    एनएच के सभी चौक पर जहां पुलिस बल की व्यवस्था थी, वहीं राजेन्द्र पुल स्टेशन से लेकर गंगा घाट तक कदम कदम पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। सदर डीएसपी अमित कुमार एवं सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह खुद सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे। सभी वाच टावर से घाटों की निगरानी की जा रही थी। डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी योगेन्द्र कुमार हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। वहीं, मोटर बोट पर अनिल सहित सभी गोताखोर की टीम को तैनात किया गया था।

    सर्वमंगला सिद्धाश्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी चिदात्मन जी ने कहा कि गंगा सदैव से मोक्ष दायिनी रही है और मोक्षदायिनी रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान और पूजन से सभी प्रकार के लोभ, मोह, ईर्ष्या और पाप का शमन होता है, लौकिक और पारलौकिक गति की प्राप्ति होती है। उसमें भी आदि कुंभा स्थली सिमरिया धाम गंगा स्नान से कई गुणा अधिक फल प्राप्त होता है। मौके पर उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा, कार्तिक व्रत और मिथिला महात्म से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

    कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ ही सिमरिया में चल रहा एशिया प्रसिद्ध राजकीय कल्पवास मेला का भी समापन हो गया। पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में मगध एवं नेपाल से आने वाले सैकड़ों भक्तों ने अपनी भगतई की सिद्धि की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिमरिया के अलावा झमटिया, चमथा, सिहमा, खोरमपुर, मधुरापुर आदि गंगा घाटों पर भी लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। बाबा हरीगिरी धाम समेत तमाम मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइजराइली कारोबारी के जहाज पर अदन बंदरगाह के पास हमला, चालक दल के 22 सदस्यों में भारतीय भी, सभी सुरक्षित
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुमाला मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान व्यंकटेश्वर के दर्शन कर की सभी देशवासियों के कल्याण की कामना
    admin

      Related Posts

      पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर

      October 13, 2025

      गठबंधन में सीट शेयरिंग के हिसाब से नाखुश उपेंद्र कुशवाहा ने किया भावुक ट्विट, कार्यकर्ताओं से मांगी माफी

      October 13, 2025

      50 लाख के जेवरात व 10 लाख नगदी की चोरी

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version