Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»सिलक्यारा के श्रमवीर दीपक के परिवार में खुशी, पिता ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
    बिहार

    सिलक्यारा के श्रमवीर दीपक के परिवार में खुशी, पिता ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

    adminBy adminNovember 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। उत्तराखंड के उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों को 17वां दिन मंगलवार रात सुरक्षित बाहर निकाल लिए जाने से सारे देश में खुशी का माहौल है। इस सुरंग में बिहार के भी पांच मजदूर फंसे हुए थे। मुजफ्फरपुर जिले के दीपक के पिता शत्रुधन राय ने बुधवार को बेटे से बात करने के बाद हिन्दुस्थान समाचार से कहा, ‘उत्तरखंड सरकार के साथ पुलिस जवानों, केंद्र सरकार और आदरणीय प्रधानमंत्री को मेरा हाथ जोड़कर प्रणाम।’

    राय ने कहा कि अथक प्रयास कर टनल में फंसे सभी लोगों को सकुशल निकल गया है । काफी ज्यादा परेशान हो गए थे हम लोग। उम्मीद छोड़ चुके थे। सरकार की अच्छी पहल और सभी लोगों की मेहनत ने सबको जीवनदान दिया है। बेटे से बात कर काफी खुशी हुई है। अब उसे कहीं नहीं भेजूंगा।

    सारण जिले के सोनू साह के मां-पिता का कहना है कि बेटे का दूसरा जन्म हुआ है। उन्होंने बताया कि हम लोग अपने बेटे की आस में कभी चैन से नहीं सोए। हम केंद्र की मोदी और उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद देते हैं कि हमारा लाल सकुशल सुरंग से बाहर आ गया है।

    भोजपुर जिले के श्रमिक सबा अहमद के पिता मिस्बाह अहमद सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए जारी बचाव अभियान से जुड़ी पल-पल की खबर अपने मोबाइल फोन के माध्यम से ले रहे थे। उन्होंने बताया कि बेटे के सकुशल निकल आने का बेसब्री से इंतजार कर था। वह शुभ घड़ी आ गई है। मेरा बेटा सबा घर का एकमात्र कमाऊं पूत है। मिस्बाह ने कहा कि जब हमें उसी परियोजना पर काम कर रहे परिवार के एक अन्य सदस्य से पहली बार इस घटना के बारे में खबर मिली तो हम सन्न रह गए थे।

    बांका जिले के वीरेंद्र किस्कू के परिजनों ने बताया कि सुरंग में फंसे होने की सूचना आने के बाद उसकी पत्नी टूट गई थी। लेकिन जल्द ही खुद को संभाला और अपने पति को वापस लाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गई। हम केंद्र तथा उत्तराखंड सरकार को धन्यवाद देते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में संवैधानिक अधिकार एवं श्रमिक अधिनियम का हो रहा है उल्लंघन : डॉ. सुरेश राय
    Next Article नीतीश कुमार -तेजस्वी यादव मोहम्मद हो गए हैं : विजय खेमका
    admin

      Related Posts

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025

      संघ प्रमुख मोहन भागवत आज दो दिवसीय दौरे पर आ रहे बिहार

      June 10, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version