Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जमुना आॅटोको प्रशासन ने छठे दिन विरोध के बाद दिलाया कब्जा
    Jharkhand Top News

    जमुना आॅटोको प्रशासन ने छठे दिन विरोध के बाद दिलाया कब्जा

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHDecember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आदित्यपुर। सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत हथियाडीह में जमुना आॅटो को प्रशासन ने छठे दिन फिर से कब्जा दिला दिया। गुरुवार सुबह से ही ग्रामीणों के भारी विरोध के बीच एसडीएम पारुल सिंह, चांडिल एसडीपीओ संजय सिंह, सीओ गिरेन्द्र टूटी के साथ आदित्यपुर,गम्हरिया व कांड्रा थाना प्रभारी ने मोर्चा संभालते हुए कड़ी सुरक्षा के बीच जमुना आॅटो के जमीन की घेराबंदी शुरू कराई। इधर प्रशासनिक सख्ती को देखते हुए बाहरी लोग मौके से भाग खड़े हुए। बीते दिनो बिरसा सेना, जेबीकेएसएस और भाजपा नेता ने कंपनी का पुरजोर विरोध करते हुए काम बंद करा दिया था। सभी ने सरकार व स्थानीय विधायक सह मंत्री चंपई सोरेन को इसके लिए दोषी ठहराया था। गुरुवार को प्रशासन विवादित स्थल पर पहुंच कर विरोध में बैठे ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया। शुरूआती दौर में ग्रामीणों ने प्रशासन की बातों को मानने से इंकार कर दिया। उसके बाद कई दौर की वार्ता हुई। जिसमें सड़क, सीएसआर के तहत विकास कार्य एवं स्थानीय ग्रामीणों को कंपनी में हाउसकीपिंग का काम देने पर राजामंदी हुई। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। इस बीच पुन: ग्रामीण आ धमके व काम का विरोध करने लगे। जिसपर प्रशासन ने कड़ी मस्ककत करते हुए विरोध में बैठी महिलाओं को हिरासत में लेना शुरू दिया। जैसे ही प्रशासन ने सख्ती दिखाना शुरू की धीरे- धीरे विरोध में बैठे ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त कर दिया। इधर विरोध में बैठे ग्रामीणों को स्थानीय मांझी बाबाओं ने फर्जी बताते हुए कहा बाहरी लोगों के प्रभाव में आकर मुट्ठी भर ग्रामीण कंपनी, प्रशासन व सरकार का विरोध कर रहे हैं। हथियाडीह के पारंपरिक मांझी बाबा ने बताया स्थानीय विधायक व मंत्री चंपई सोरेन की पहल पर ग्राम सभा द्वारा प्रस्ताव पारित कर कंपनी को काम करने की अनुमति दी गई है। जो विरोध कर रहे हैं वे न तो यहां के खतियान धारी हैं न ही क्षेत्र के विकास से उनका कोई लेनादेना है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रंजीत प्रधान ने बताया झारखंड मुक्ति मोर्चा शुरू से ही पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ खड़ी है। ग्राम सभा से अनुमति मिलने के बाद ही मंत्री चंपई सोरेन के निर्देश पर कंपनी का काम शुरू हुआ है। ऐसे में बाहरी लोगों के प्रभाव में आकर ग्रामीण मंत्री व सरकार को बदनाम कर रहे हैं। वही काम शुरू होते ही जमुना आॅटो प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के चेहरे पर रौनक लौट गई। कंपनी के प्लांट हेड ने सरकार जिला प्रशासन व मंत्री चंपई सोरेन के प्रति आभार जताया।उन्होंने कहा सभी के सामूहिक प्रयास से प्लांट लगने का रास्ता प्रशस्त हो सका है। उन्होंने बताया ग्राम सभा से जो भी प्रस्ताव पारित किए गए सभी को प्रबंधन द्वारा मान लिया गया है। सारे विवादों का निपटारा हो चुका है। जल्द ही यहां कंपनी अस्तित्व में आ जाएगी। स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ भी मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअपराधी और दोषी को समय से उचित दण्ड दिलाने के कार्य करें: राज्यपाल
    Next Article केंद्रीय गृह मंत्री रांची से दिल्ली के लिए रवाना
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

      June 30, 2025

      शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं

      June 30, 2025

      राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम

      June 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version