Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति और यूएन प्रमुख सहित अनेक वैश्विक नेताओं से की मुलाकात
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति और यूएन प्रमुख सहित अनेक वैश्विक नेताओं से की मुलाकात

    adminBy adminDecember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कॉप-28 के विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित अनेक वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।

    प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “वैश्विक जलवायु कार्रवाई के लिए एक महत्वपूर्ण मंच, कॉप-28 शिखर सम्मेलन में शामिल होने पर खुशी हुई। स्थायी भविष्य के लिए सार्थक संवाद और सहयोग में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।” उन्होंने आगे कहा कि मैं गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए अपने भाई मोहम्मद बिन जायद और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस को धन्यवाद देता हूं।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री ने जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय, उज़्बेकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन, संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और नीदरलैंड के प्रधान मंत्री मार्क रूटे से भी मुलाकात की।

    मोदी ने एक्स पर लिखा, “कॉप-28 में जॉर्डन के महामहिम राजा अब्दुल्ला द्वितीय से मिलकर खुशी हुई। हमारी चर्चाएं समृद्ध थीं और हमारे देशों की गहरी दोस्ती को प्रतिबिंबित करती थीं। अपने संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर हूं।’”

    उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “दुबई में कॉप-28 के मौके पर उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव और ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन के साथ सार्थक बातचीत।”

    प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से मिलना सौभाग्य की बात थी। विभिन्न मुद्दों पर उनका दूरदर्शी नेतृत्व वास्तव में सराहनीय है।

    मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “नीदरलैंड के अपने मित्र मार्क रुटे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करना हमेशा ताज़ा होता है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश के आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है बिहार का अवैध मस्जिद और मदरसा : गिरिराज सिंह
    Next Article पलामू में जेई के खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’

      May 12, 2025

      ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

      May 12, 2025

      पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी

      May 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का पाक को संदेश, ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता’
      • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित
      • धनबाद में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर: बाबूलाल का सरकार से सवाल- डीआइजी बड़ा या डीएसपी?
      • पाकिस्तान ने कुछ किया, तो भारत करेगा तीखा पलटवार… पीएम मोदी की जेडी वेंस को दो टूक चेतावनी
      • एयरस्ट्राइक पर एयरमार्शल बोले- भय बिनु होय ना प्रीत:सेना ने कहा- आतंकियों के खिलाफ लड़ाई को पाकिस्तानी सेना ने अपना बना लिया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version