Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भारत ने इंग्लैंड को हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढत ली
    Top Story

    भारत ने इंग्लैंड को हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढत ली

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीNovember 21, 2016No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विशाखापत्तनम:  अपनी स्पिन तिकड़ी की उम्दा गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंग्लैंड को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में 246 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1–0 से बढत बना ली। जीत के लिये 405 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम आज पांचवें दिन लंच के बाद 158 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ रनों के अंतर से भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाने वाली इंग्लैंड टीम ने आज आठ विकेट 71 रन के भीतर गंवा दिये। आर अश्विन ने 52 रन देकर दो विकेट लिये जबकि टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले जयंत यादव ने 30 रन देकर तीन विकेट चटकाये। इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कल 59–2 ओवर खेलते हुए दो विकेट पर 87 रन बनाये थे लेकिन सुबह 33–4 ओवर में पांच विकेट पहले ही सत्र में गंवा दिये। लंच के बाद भारत को पुछल्ले बल्लेबाजों को समेटने में 24 गेंद और 22 मिनट लगे। इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने कुल 248 (167 और 81 रन) रन बनाकर बड़े स्कोर की नींव रखी तो अश्विन ने 52 रन बनाने के अलावा 119 रन देकर कुल आठ विकेट लिये। अश्विन के अब 41 टेस्ट में 231 विकेट हो गए हैं और चार शतक तथा सात अर्धशतक समेत उन्होंने 1670 रन बना लिये हैं।
    अश्विन 2016 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने अब तक 55 विकेट लेकर श्रीलंका के रंगाना हेराथ (54 विकेट) को पीछे छोड़ दिया। युवा जयंत ने बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद स्टुअर्ट ब्राड (पांच) को पगबाधा किया और जेम्स एंडरसन को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। मोहम्मद शमी ने 30 रन देकर दो विकेट लिये। आखिरी विकेट गिरने के बाद कोहली ने प्रतीकस्वरूप गिल्ली उठाई और विरोधी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article70 साल से अधिक उम्र के BCCI अधिकारियों को तत्‍काल हटाया जाए : लोढ़ा समिति
    Next Article विराट कोहली ने मैच में अंतर पैदा किया: एलिस्टेयर कुक
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    स्वर्णरेखा नदी किनारे फिर मिला 227 किलो का जिंदा बम, डिफ्यूज करने में जुटी सेना

    April 20, 2026

    चतरा में शर्मनाक: तीन मौतों के मातम के बीच ‘कमीशनखोरी’, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों से वसूले 5 हजार

    April 20, 2026

    झारखंड के सरकारी अस्पतालों में अब मुफ्त कैंसर जांच, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

    April 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
    • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
    • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
    • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
    • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version