रांची। झारखंड के मौसम में आने वाले दिनों में बदलाव महसूस किया जायेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो राज्य में 7 दिसंबर तक बारिश की संभावना है। बारिश मुख्य रूप से राज्य के दक्षिणी हिस्से में हो सकती है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा शामिल है।
वहीं तीन दिसंबर को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिले में बारिश की संभावना है, जिसमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज शामिल है। 4 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो अन्य जिलों में इस दौरान बादल छाये रहने की संभावना है। 5 से 7 दिसंबर तक राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में आंशिक बादल देखे जा सकते हैं। हालांकि 7 दिंसबर तक सुबह और शाम के वक्त कोहरे की बात की गयी है। वहीं, बारिश आने से तापमान में गिरावट की जानकारी दी गयी है।
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र
पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। इसका असर राज्य में 5 दिसंबर के बाद से देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान के अनुसार निम्न दबाव 3 दिसंबर के आसपास चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव का असर 4 दिसंबर के बाद दक्षिण आंध्र प्रदेश और आसपास के उत्तरी तामिलनाडु तटों को चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है। इस वजह से झारखंड के कई जिलों में 5 दिसंबर से बारिश की संभावना है।
5 तक राजधानी में आंशिक बादल
राजधानी रांची के मौसम पूर्वानुमान की बात करें, तो 5 दिसंबर तक आंशिक बादल छाये रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह और शाम के वक्त कोहरा छाने की जानकारी दी गयी है, जबकि 6 दिसंबर को राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

