Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में भी चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर
    Top Story

    झारखंड में भी चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर

    adminBy adminDecember 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के कई जिलों में चक्रवात मिचौंग का असर दिखने लगा है। मंगलवार सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही हैं। रुक-रुक कर बारिश होने से जनजीवन पर भी असर दिख रहा है। मंगलवार सुबह दस बजे तक राज्य के दक्षिणी जिलों में बारिश रिकॉर्ड किया गय।

    खूंटी के तोरपा प्रखंड में सबसे अधिक 9.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। खूंटी जिला की बात करें तो यहां ओवरऑल नौ मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। सिमडेगा में 9.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया जबकि कोलेबिरा में 14.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। गुमला, किरीबुरू, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, रांची में औसतन 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

    रांची मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि छह और सात दिसंबर को राज्य के करीब-करीब सभी हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। आठ दिसंबर तक बादल रहेंगे। इससे न्यूनतम तापमान चढ़ा रहेगा जबकि बादल की वजह से अधिकतम तापमान गिर सकता है। राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य इलाके में बारिश हल्के से मध्यम दर्जे की होगी। इन हिस्सों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग जिला शामिल है। इस दौरान राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाये रहेंगे। पूर्वी हवाएं चलने के कारण लोगों को हल्की ठंड का महसूस होगा।हवा में नमी भी महसूस की जायेगी।

    चक्रवात मिचौंग के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया। एर्नाकुलम-हटिया धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन (22838) छह दिसंबर को रद्द रहेगी। कोयंबटूर-बरौनी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (03358) छह दिसंबर को रद्द रहेगी। अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस (13352) छह एवं सात दिसंबर को रद्द रहेगी।

    मिचौंग तूफान को लेकर बिजली महकमा अलर्ट मोड में है। मुख्यालय से सभी एरिया बोर्ड के जीएम को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है। रांची एरिया बोर्ड के जीएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पांच, छह और सात दिसंबर को तूफान आ सकता है। इसके मद्देनजर सभी पदाधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। सब स्टेशन में गैंग तैयार रखने व सभी सर्किल में क्रेन आदि की व्यवस्था पहले से ही रखने का निर्देश है। किसी भी आपात स्थिति का सामना करने के लिए बिजली कर्मी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझाप्रसे के दो अधिकारियों को मिली निंदन की सजा
    Next Article नेपाल-भारत संबंधों की तुलना चीन से नहीं की जा सकतीः संसदीय समिति
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं

      October 25, 2025

      धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

      October 25, 2025

      सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन

      October 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने महापर्व छठ की दी शुभकामनाएं
      • धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
      • सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी झारखंड के लिए गर्व की बात: हेमंत सोरेन
      • गोपालगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को जनसुराज का समर्थन
      • प्रधानमंत्री आज बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में करेंगे जनसभा, अमित शाह बक्सर-सिवान में करेंगे प्रचार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version