Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर
    Jharkhand Top News

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों पर लगी मुहर

    adminBy adminDecember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – जनरल छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, किसानों को धान खरीद पर 117 रुपये का अतिरिक्त बोनस

    रांची। झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें प्रमुख रूप से विधानसभा के शीतकालीन सत्र को 15 दिसंबर से आहूत करना है। सत्र 21 दिसंबर तक चलेगा। इसमें छह कार्य दिवस होंगे।

    कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि बैठक में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्रों को भी एसटी-एससी, ओबीसी के छात्रों के बराबर छात्रवृत्ति देने की मंजूरी दी गयी। मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृति योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति के लिए संशोधन को भी स्वीकृति दी गयी। इसके तहत एसटी-एससी के बच्चों के बराबर ही सामान्य वर्ग के बच्चों को भी 4500 रुपये की छात्रवृति दी जाएगी।

    कक्षा एक से पांच के छात्रों को 1500 रुपये और कक्षा छह से आठ के छात्रों को 2500 रुपये छात्रवृत्ति दी जायेगी। इसमें 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कैबिनेट में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा कक्षा नौ से 12 तक में अध्ययनरत सभी कोटि के छात्रों को नि:शुल्क कॉपी उपलब्ध करायी जाती है। इसके लिए अधिकतम 120 पृष्ठों के लिए 30 रुपये तक प्रावधान किया जायेगा। नौ लाख से अधिक छात्रों को लाभ होगा।

    कैबिनेट के अन्य फैसले

    -कैबिनेट में 280 नव उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय में योजना मद में सृजित पदों को गैर योजना मद में सृजित किया गया। नवसृजित 1353 माध्यमिक स्कूल का पद परिवर्तित किया गया।

    -धनवार और डोमचांच शहरी जालेपुर की योजना की मंजूरी दी गई।

    -स्वास्थ्य पदाधिकारी रजनी देवी को सेवा से बर्खास्त किया गया। वह लंबे समय से अनुपस्थित थीं।

    -180 मदरसा और 11 राजकीय संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मियों को पुरानी पेंशन मिलेगी। इसका विकल्प दिया जायेगा। इसमें 39 करोड़ रुपये का व्यय होगा।

    -किसानों को धान खरीद पर 117 रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जायेगा। इस साल 2300 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान होगा।

    -साहिबगंज जिले के भोगनाडीह-मलभीटा लखीपुर में 8.87 किलोमीटर की सड़क बनेगी। इसके लिए राशि निर्गत की गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगढ़वा में अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता 16 दिसंबर से
    Next Article राकांपा विधायक नवाब मलिक के सत्तादल में बैठने का भाजपा ने किया विरोध
    admin

      Related Posts

      बाबा बैद्यनाथ धाम में तीन दिनों में चार लाख 75 हजार 659 श्रद्धालुओं ने किया जलापर्ण

      July 17, 2025

      झारखंड के पलामू जिले में सबसे अधिक 204 मिलीमीटर हुई बारिश

      July 17, 2025

      रिम्स टू बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल : मंत्री

      July 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोलकाता में ईडी ने वैध दावेदार को लौटाई 9.56 करोड़ की संपत्तियां
      • अपराधियाें ने पारस हॉस्पिटल में घुसकर मारी गाेली, सांसद ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
      • बांग्लादेश ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज़ 2-1 से जीती
      • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, ज्वेल एंड्रू और जेदियाह ब्लेड्स को पहली बार मौका
      • भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version