Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हाई कोर्ट ने देवघर एम्स से जुड़े मामले में राज्य सरकार को दिया 10 दिनों का समय
    Jharkhand Top News

    हाई कोर्ट ने देवघर एम्स से जुड़े मामले में राज्य सरकार को दिया 10 दिनों का समय

    adminBy adminDecember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट में देवघर, एम्स में बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका की सुनवाई शुक्रवार को हुई। याचिका में उठाए गए बिंदुओं पर ऊर्जा विभाग एवं पेयजल स्वच्छता विभाग का ही जवाब आ सका, जिस पर चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार को सभी विभागों को जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिनों का समय दिया।

    सांसद निशिकांत ने राज्य के चीफ सेक्रेटरी के जवाब पर अपना शपथ पत्र दाखिल किया था। इसमें सांसद की ओर से देवघर एम्स में सुविधा को लेकर कई बिंदु उठाए गए थे। कहा गया था कि चीफ सेक्रेटरी ने देवघर एम्स के पावर सबस्टेशन के लिए 64 करोड़ रुपये की लागत आने की बात कही है, जिसके लिए कैबिनेट की मंजूरी जरूरी बताया है। सांसद का कहना है कि विगत एक माह में दो-तीन बार कैबिनेट की बैठक हुई हैं लेकिन देवघर एम्स के लिए सरकार 64 करोड़ रुपये स्वीकृत करने पर दिलचस्पी नहीं दिख रही है। देवघर एम्स को पानी देने के सवाल पर कहा गया कि देवीपुर मल्टी विलेज स्कीम के तहत पंचायतों को मात्र दो-तीन दिन ही पानी मिलता है। ऐसे में देवघर एम्स के लिए पुनासी डैम से जोड़कर पानी की व्यवस्था की जाए।

    चीफ सेक्रेटरी ने अपने जवाब में बताया था कि देवघर एम्स में फायर फाइटिंग के लिए एक अग्निशमन वाहन उपलब्ध करा दिया गया है, जिसके जवाब में याचिकाकर्ता निशिकांत दुबे की ओर से कहा गया है कि यह अग्निशमन वाहन मात्र चार-पांच तल्ला में आग बुझाने में सक्षम है, जबकि देवघर एम्स 24 मंजिला है, ऐसे में इस अग्निशमन वाहन से काम नहीं होगा।

    देवघर एम्स के लिए 20 एकड़ जमीन उपलब्ध नहीं होने के मामले में चीफ सेक्रेटरी ने बताया कि इस संदर्भ में जमीन अधिग्रहण के लिए प्रयास किया गया है, जिसमें सांसद का कहना है कि देवघर एम्स को 237 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी, लेकिन अब तक उसे मात्र 217 एकड़ जमीन ही मिली है। शेष 20 एकड़ जमीन दिलाने के लिए राज्य सरकार को समय सीमा निर्धारित करनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो दिन की बारिश ने बिहार में बढ़ाई ठंड, सुबह में छाया कोहरा
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 76 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश, सभी सरकारी दफ्तरों के बाहर हो पेयजल की व्यवस्था

      May 23, 2026

      हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

      May 23, 2026

      रांची पुलिस के 18 अधिकारियों का तबादला, प्रकाश कुमार रजक बने बरियातू थाना के नए प्रभारी

      May 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीएम हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश, सभी सरकारी दफ्तरों के बाहर हो पेयजल की व्यवस्था
      • छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, 100 मीटर दौड़ में बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
      • लाल किले में होगा जनजातीय समाज का विशाल सांस्कृतिक समागम, देशभर से जुटेंगे प्रतिनिधि
      • प्रधानमंत्री ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- विकसित भारत में युवाओं की होगी बड़ी भूमिका
      • तेल की कीमतों पर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला, कहा- ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता, फिर भी जनता को लूट रही सरकार’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version